4 सितंबर का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आपकी इच्छा के अनुसार कार्य पूरे नहीं होंगे। परिवार में आपसी मतभेद सामने आ सकते हैं। काम अधूरे छूटने के कारण मन विचलित रहेगा। अपनी क्षमता और कौशल पर प्रश्नचिन्ह न लगायें। किसी गम्भीर विषय में रुचि लेंगे।

वृषभ — परिस्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। शेयर मार्केट से अच्छा धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को कारोबार विस्तार के अवसर मिलेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनायेंगे। लवमेट्स अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

मिथुन — धन के लेन-देन में कुछ सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। पूरा समय अपने व्यवसाय और परिवार को ही देंगे। होटल व्यवसाय में उन्नति होगी। पूर्व नियोजित कार्य सफल होंगे।

कर्क — आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता की कोई बात चुभ सकती है। आपको किसी मित्र से सहायता की अपेक्षा रहेगी लेकिन शायद वो आपको न मिल पाये। सत्य की राह पर चलें और किसी बात को ज्यादा छिपाना उचित नहीं है। आपका मन भावुक और अति संवेदनशील रहेगा।

सिंह — अटके हुये मामलों को छेड़ना उचित नहीं है। धन लाभ में विलम्ब हो सकता है। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। महिलाओं को आज अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिये। उधार देने से बचें क्योंकि उस धन का अपव्यय हो सकता है।

कन्या — निवेश आदि में खूब रुचि लेंगे। आप जो भी निर्णय लेंगे वो सार्थक सिद्ध होगा। किन्तु फिलहाल आप लोगों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अपनी क्षमता से बड़ा काम करने के लिये प्रेरित होंगे।

तुला — आज आपके विरोधियों के लिये दिन खराब है। नयी शॉप या दुकान खोल सकते हैं। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। आपके कड़क स्वभाव के कारण लोग आपसे कतरा सकते हैं। समय पर निर्णय लेने से आपको आसानी होगी।

वृश्चिक — देनदारी चुकाने का आप पर दबाव रहेगा। जॉब इन्टरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। मन में आत्मविश्वास और स्व-प्रेरणा की भावना विकसित होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। पुराने दोस्त आज आपके घर आ सकते हैं।

धनु — किसी निजी समस्या का समाधान मिलने से बहुत खुश होंगे। परिवार में कलह की स्थिति रहेगी। आपकी विशेषता दिखलाने के प्रयास में पाखण्ड न करें। एसीडिटी हो सकती है। अपने विचारों को शुद्ध रखें। क्योंकि आपकी सेहत का सीधा जुड़ाव आपके मन से है।

मकर — जीवनसाथी आपको हर मोर्चे पर सहयोग करेगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा या टूर पर जा सकते हैं। ससुराल से अच्छे सम्बन्ध रखें। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। अनिर्णय की स्थिति में अपने दोस्तों की सलाह लें।

कुम्भ — विनिर्माण कार्य से जुड़े जातकों का पैसा फँस सकता है। समाज में अपयश न हो इसके लिये लोगों से बहस न करें। बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स का गहरायी से अवलोकन करें, उसके पश्चात ही निवेश करें। धैर्य और मनोबल बनाये रखें। स्वास्थ्य भी पूरी तरह से ठीक नहीं रहेगा।

मीन — नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। भोग-विलास और मनोरंजन को पूरा महत्व देंगे। ऑनलाइन गेम्स आदि में भाग लेंगे जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। सभी कार्य आसानी से होते रहेंगे। अपने काम की सफल मार्केटिंग कर पायेंगे। दिन अच्छा और शानदार रहेगा।

Back to top button