4 सालों से बिना खाए-पिए जी रहा है यह मगरमच्छ, वजह जानकर रह जायेंगे दंग

साल 2016 से इंडोनेशिया में एक मगरमच्छ के गले में मोटर साइकिल का एक टायर फंसा हुआ है। गले में टायर फंस जाने की वजह से मगरमच्छ ठीक तरह से खा-पी भी नहीं पा रहा है। ये टायर उसे धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जा रहा है। दो साल से इस मगरमच्छ के गले में ये टायर फंसा हुआ है।

अब स्थानीय अधिकारियों ने ये घोषणा की है कि जो भी इस मगरमच्छ के गले से ये टायर निकालेगा उसे इनाम दिया जाएगा। सीएनएन के अनुसार मगरमच्छ के गले में मोटर साइकिल का टायर फंसा हुआ है, इस वजह से उसे समस्या हो रही है। कुछ लोगों ने इस टायर को निकालने की कोशिश की थी मगर उनको कामयाबी नहीं मिल पाई।

इंडोनेशिया की राज्य द्वारा संचालित अंतरा समाचार एजेंसी के अनुसार इस मगरमच्छ की लंबाई 13-फुट (4-मीटर) है। एजेंसी के अनुसार मगरमच्छ के गले में साल 2016 से टायर फंसा हुआ है। फिलहाल इस मगरमच्छ को केंद्रीय सुलावेसी प्रांत में पालू नदी पर घूमते हुए देखा गया था। केंद्रीय सुलावेसी के प्राकृतिक संसाधन संरक्षण कार्यालय (BKSDA) ने इस सप्ताह इसे मुक्त करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की।

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी, WHO ने उठाया ये बड़ा कदम…

केंद्रीय सुलावेसी BKSDA के प्रमुख हसमुनी हस्मार ने कहा कि जो कोई भी इस मगरमच्छ के गले से इस टायर को निकालेगा, उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि इनाम में क्या दिया जाएगा अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। एजेंसी के अनुसार टायर को निकालने प्रयास किए गए हैं। 2018 में पशुप्रेमी मुहम्मद पणजी ने एक प्रयास किया मगर वो कामयाब नहीं हो पाए।

अक्सर इस मगरमच्छ की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं जिनमें ये सांस लेने के लिए मशक्कत करता दिखाई देता है। पशुप्रेमी दुख जताते हैं और लोकल अधिकारियों को काफी कुछ सुनना पड़ता है। सभी की चिंता यही है कि ये टायर इस मगरमच्छ को धीरे धीरे मार रहा है।

कोई नहीं जानता कि इसके गले में ये टायर कैसे पहुंचा लेकिन ऐसा माना जाता है कि किसी ने इसे पालने की कोशिश की थी। जब वो इंसान इसे पालने में सफल नहीं हुआ तो इसके गले में टायर फंसा कर छोड़ दिया। हाल में ही इसकी तस्वीरें एक बार फिर से दिखाई दीं।

इलाके के गवर्नर ने आदेश दिए कि मगरमच्छ को इस टायर से आजाद कराया जाए। इससे पहले अधिकारी ऐसी कई कोशिशें कर चुके हैं लेकिन इस बार अधिकारी इस काम को किसी प्रोफेशनल से कराना चाहते हैं। मगरमच्छ के गले से टायर निकालने का काम वही कर सकता है जिसको ऐसे कामों का तजुर्बा है।

अधिकारियों ने कहा कि हमने जनता से कहा है कि मगरमच्छ के नजदीक ना जाएं और उसे परेशान ना करें। ये काम प्रोफेशनल लोगों का है और वे इसे करेंगे। अब देखना ये होगा कि आखिर कब इस बेचारे मगरमच्छ को इस टायर से मुक्ति मिलेगी।  

Back to top button