4 महीने से नहीं खाया नॉनवेज, हुए है ये जबरदस्त फायदे: कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिटनेस को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाते हैं. इन दिनों कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और रिकॉर्ड्स का अंबार लगा रहे हैं. इन दोनों कोहली बॉउंड्री से ज्यादा दौड़ कर रन लेने पर काफी जोर दे रहे हैं. जिसकी वजह से वह दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. 

अपनी फिटनेस को लेकर कोहली ने खुलासा किया है कि उन्होंने 4 महीने पहले ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रन मशीन कोहली नॉन वेज छोड़ कर साग सब्जियां अधिक से अधिक खा रहे हैं.

अब कोहली अपने खाने में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं अंडा, मांस और डेयरी प्रॉडक्ट से उन्होंने दूरी बना ली है.

कोहली का मानना है कि नॉन वेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से ज्यादा बेहतर हुआ. उनकी पाचन शक्ति मजबूत हुई. कोहली ने बताया सिर्फ 4 महीने में ही वह पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं.

BCCI ने की कोहली की अपील खारिज, पूरे दौरे पर विराट के साथ नहीं रह सकेंगी अनुष्का

कोहली से पहले दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने नॉन वेज खाना छोड़ा है. इनमें टेनिस स्टार वीनस विलियम्स और उनकी बहन सेरेना विलियम्स, फुटबॉलर लियोनल मेसी के साथ-साथ फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन प्रमुख हैं. मेसी ने सिर्फ फीफा वर्ल्डकप के दौरान ही शाकाहारी बने थे.

Back to top button