छत्तीसगढ़: 300 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले से तीन सौ किलो गांजा जब्त किया गया है, वहीं इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गांजे की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर शनिवार शाम को कार्रवाई कर यह माल जब्त किया गया.

महासमुन्द के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि, ‘‘सूचना थी कि प्रतिबंधित पदार्थ को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के रास्ते महासमुंद से ओडिशा होते हुए रायपुर लाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने ये कार्यवाही की.’’ उन्होंने बताया कि गांजे को प्लास्टिक के थैलों में रखा गया था, जिन्हें उन कंटेनरों के भीतर छुपाया गया था जिनका उपयोग गाड़ी में सब्जियां लाने ले जाने के लिए किया जाता है.

जब लकड़ी के बक्से में मिली 2 बच्चों की लाश, पूरा मामला जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चालक करण लहरे (21), जय सिंह सतनामी (33) और रामलाल वर्मा (29) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया है कि उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 2900 रुपये और एक गाड़ी भी बरामद की गई है. सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांजे का दाम 15 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Back to top button