30 नवंबर के बाद इन iPhones पर नहीं चलेगा WhatsApp

Meta ने अनाउंस किया है कि WhatsApp इस साल के अंत में Apple डिवाइसेज के लिए अपने मिनिमम सॉफ्टवेयर रिक्वायरमेंट्स को कड़ा करने जा रहा है, जिससे यूजर्स को तैयारी करने के लिए कुछ महीनों का समय मिल जाएगा। 30 नवंबर 2026 से iPhones और iPads पर WhatsApp सर्विस जारी रखने के लिए iOS 15.5 या इसके बाद का वर्जन और iPadOS 15.5 या इसके बाद का वर्जन होना जरूरी होगा। Apple के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज के यूजर्स तब तक WhatsApp एक्सेस नहीं कर पाएंगे जब तक कि वे अपने डिवाइसेज को अपडेट नहीं कर लेते। ये बदलाव Meta के उस रूटीन प्रैक्टिस का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी समय-समय पर रिव्यू करती है कि उसे अपने प्लेटफॉर्म्स पर किस OS वर्जन को सपोर्ट देना है।
ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp ने अपने मिनिमम iOS रिक्वायरमेंट्स को बढ़ाया है। पिछले साल, एप ने iOS 15.1 से पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया था, जिससे iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 Plus के साथ इसकी कंपैटिबिलिटी खत्म हो गई थी।
हालांकि, आने वाला ये अपडेट पिछले वाले मुकाबले कम परेशान करने वाला साबित होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि जो भी iPhone और iPad फिलहाल iOS 15.1 और iPadOS 15.1 चलाने के काबिल हैं, उन्हें आसानी से 15.5 पर भी अपडेट किया जा सकता है। इसलिए इस नई रिक्वायरमेंट की वजह से सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट से कोई भी नया फोन मॉडल बाहर नहीं हो रहा है। इसके बावजूद, यूजर्स को ये पक्का करना होगा कि उनका डिवाइस अपडेटेड सॉफ्टवेयर पर ही चल रहा हो।
पुराने लेकिन सपोर्टेड मॉडल्स के ओनर्स को- जिनमें iPhone 6s, iPhone 6s Plus, फर्स्ट जेनरेशन iPhone SE, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPad Air 2 और iPad mini 4 शामिल हैं, को ये चेक कर लेना चाहिए कि उनके डिवाइसेज में iOS 15.8.8 या iPadOS 15.8.8 चल रहा हो। क्योंकि, इन मॉडल्स के लिए यही सबसे लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर है।
Apple डिवाइसेज पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर यूजर्स पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, जो लोग अभी भी पुराने हार्डवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं और जिन्होंने हाल ही में उसे अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी मैसेजिंग सर्विस में किसी भी रुकावट से बचने के लिए 30 नवंबर की डेडलाइन से पहले कदम उठाना चाहिए।





