30 मई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आप का दिन

download (5)मेष- लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। प्रतिभा संवारने में सफलता मिलेगी। लाभ और सम्मान बढ़ेगा। लोगों का भरोसा जीतेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। दिन उम्मीदों को बढ़ाने वाला। प्रियजन से भेंट संभव।

वृष- मान सम्मान बढ़ेगा। रक्त विकार दूर होंगे। पेशेवरता को बल मिलेगा। प्रस्तावों को स्वीकृति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा। सभी सहयोगी होंगे। दिन श्रेष्ठ।

मिथुन- भाग्य की प्रबलता चहुंओर सफलता दिलाएगी। जिस सूचना का बेसब्री से इंतजार था वह मिल सकती है। धर्म-परंपराओं में विश्वास बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ। योजनाओं में गति लाएं।

कर्क- वार्तालाप में सतर्कता रखें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। अनुशासन बढ़ाएं और समय की पाबंदी का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- पर्सनल मैटर्स को बखूबी हेंडल करेंगे। ग्रहस्थ जीवन सुख से बीतेगा। साथी उम्मीदों के अनुरूप रहेगा। मित्रों से भेंट संभव है। समझौतों में गति आएगी। आवश्यक कार्य शीघ्र पूरे करने की सोच रखें।

कन्या- अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। ठगे जाने की आशंका है। फैसलों में जल्दबाजी न दिखाएं। विपक्षी की पहचान कठिन होगी। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य। कामकाज पर फोकस रखें।

तुला- मन के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। मित्रों के साथ स्मरणीय भेंट संभव है। प्रशासनिक कार्यों में जल्दबाजी से बचें। सरप्राइज मिल सकती है। दिन उत्तम फलकारक। प्रिय से भेंट संभव।

वृश्चिक- अपनों की भावनाओं का सम्मान करें। बड़ों की सानिध्य सुख सौख्य बढ़ाएगा। यथासंभव सभी को सम्मान दें। प्रॉमिस करने से बचें। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिल सकता है। पूर्वाग्रह से बचें।

धनु- रक्त संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिकता एवं संपर्क को बल मिलेगा। खानपान में अनुशासन रखें। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। व्यवहारिकता पर जोर दें। आवश्यक कार्य जल्द पूरे करने की कोशिश करें।

मकर- जीत का आनंद वही सर्वाधिक उठाता है जो अपनों का ख्याल रखता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। खुशियों को अपनों से साझा करेंगे। रहन सहन बेहतर रहेगा। धन धान्य में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कुंभ- कार्य व्यापार स्वतः संवरते जाएंगे। नई कोशिशों में तेजी आएगी। सक्रियता बनाए रखें। निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। पूछपरख बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। विवाद पक्ष में रह सकते हैं।

मीन- निवेश में रुचि रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। रिश्तों में शुभता बढ़ेगी। वाद-विवाद को यथासंभव टालने का प्रयास करें। धूर्त और आडंबर करने वाले लोगों से दूरी रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button