30 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — जॉब में परिवर्तन की स्थितियाँ बन सकती हैं। आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। लोग आपकी सराहना करेंगे। सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी की देखभाल रखें।

वृषभ — दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की स्वीकार्यता बढ़ेगी। व्यवसाय की स्थितियाँ थोड़ी उलझी हुयी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नये सम्पर्क को लेकर सावधान रहें।

मिथुन — शरीर में थकावट महसूस होगी। अपने बारे में किसी को कोई राय न बनाने दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। भाग्य कमजोर हो सकता है। आर्थिक हानि हो सकती है।

कर्क — जीवनसाथी आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेगा। व्यापार में नयी शुरुआत करने का समय है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये बिजनेस प्रोजेक्ट्स में काम कर सकते हैं।

सिंह — व्यापार में हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में तकलीफ होगी। विवाह में रुकावटें आ सकती हैं। मन व्यथित रहेगा। कार्यस्थल में विवाद की स्थितियाँ बन सकती हैं। शरीर में दर्द रहेगा।

कन्या — परिस्थितियाँ लाभकारी सिद्ध होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। कमीशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी।

तुला — विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना काम निकाल लेंगे। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। जॉब में आनन्ददायक स्थितियाँ रहेंगी। घर में कुछ फेरबदल करेंगे। मेडिकल कर्मियों का सम्मान होगा।

वृश्चिक — जॉब में ट्रांसफर की सम्भावना बढ़ सकती है। नयी योजनाओं का शुभारम्भ होगा। घर के बुजुर्गों की देखभाल करेंगे। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर थोड़े अधीर हो सकते हैं। किसी जरूरतमन्द की मदद करेंगे।

धनु — जीवनसाथी के व्यवहार से असन्तुष्ट हो सकते हैं। परिवार को लेकर कोई बात चिन्ता में डाल सकती है। अजनबी लोगों से दूरी बनाये रखें। मानसिक अशान्ति बढ़ सकती है। जॉब में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।

मकर — कोई रुका हुआ कार्य बनने के योग बन रहे हैं। प्रियजन को लेकर के अप्रिय खबर आ सकती है। मन लगाकर के अपना काम करेंगे। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कुम्भ — लोगों का व्यवहार आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा। व्यवसाय में आपको संघर्ष झेलना पड़ सकता है। सेहत में समस्या बढ़ेगी। मामा के यहाँ से कोई नकारात्मक खबर मिल सकती है। घर का माहौल हल्का-फुल्का रखें।

मीन — जॉब में अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रेमी से कुछ वादा करेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे। अचानक से कोई आइडिया हाथ लगेगा। पेट में दर्द की तकलीफ हो सकती है।

Back to top button