30 सितम्बर दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिये आज किन राशी वालों के मन के रावण का होगा अंत

?आज का पंचांग?

?आज का दिन मंगल मय हो 29 सितम्बर दिन शुक्रवार?

30 सितम्बर दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिये आज किन राशी वालों के मन के रावन का होगा अंतऋतु-शरद
माह-आश्विन
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:05
सूर्यास्त-05:55
राहूकाल( अशुभ समय)सुबह
09:00से10:30तक
तिथि-दशमी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पूर्व

?।।आज का राशिफल।।?

 

? मेष:- आज के दिन की सुरूवा स्फूर्ति और ताज़गी के साथ होगी। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट से यह खुशी बढ़ जाएगी। गणेशजी कहते हैं कि आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा व्यवसाय में लाभ होगा।
राशिरत्न-मूँगा
सुझाव:-आज आप माता रानी को लाल वस्त्र अर्पण करें।
शुभ रंग:- श्वेत

(वा,वी,वू, वि, वे, वो, ई,उ,ए, ओ)
? वृषभ:- आज आप नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। कोई निर्णय लेने से पहले संभालना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहीजनों के विरोध से मतभेद खड़ा हो सकता है। इससे आपको ग्लानि होगी। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त होने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा । व्यापार में थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है।
सुझाव:-आज गुड़ की डली चींटियों को डालें
शुभ रंग:- हरा
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
(क, की, कू, के, को,हा, छ, घ)
? मिथुन:- आज आपके सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत मिल रहे हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जिन्हें जीवनसाथी की तलाश है उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। पत्नी तथा पुत्र के साथ समय बिताने से दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।
सुझाव:-आज आप ब्राम्हणों को अन्न दान दें।
शुभ रंग:-नीला
राशिरत्न:-पन्ना
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो, हू, ही)
? कर्क (Cancer):- नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी कार्य क्षेत्र में सहजता मिलेगी।
सुझाव:-आटे की गोलियां मछलियों को डालें
शुभ रंग:-सुनहला
राशिरत्न:-मोती
(म, मी, मे, मो, मू, टा, टी, टू, टै)
? सिंह:- आजआलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधा आ सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई हैं। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर करेंगे।
सुझाव:-मीठा दूध आज दान करें
शुभ रंग:-पिला
राशिरत्न:-माणिक्य
(पा, पी, पू, पे, पो, ष, म, ठ, टो)
? कन्या:- आज आपके सोचे हुवे कार्य धीरे-धीरे सम्पन्नता की ओर मुखरित होंगे।क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्छ होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जगेगी।
सुझाव:-आज आप गौ माता को मीठी पूड़ी खिलावें
शुभ रंग:- गुलाबी
राशिरत्न:-पन्ना
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते, )
⚖ तुला:- दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के उष्मापूर्ण सानिध्य का जीभरकर आनंद उठाएंगे,आज आप माता पिता के निर्देशन में कार्य करें।
सुझाव:-आज आप गौ माता को फल खिलावें।
शुभ रंग:- हल्का आसमानी
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

(न, नी, नू, ने, नो, तो,या, यी, यू,)
? वृश्चिक:- आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावना पैदा हो सकती है। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की आपको आवश्यकता है आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।
सुझाव:- आज आप कुत्तों को सरसों के तेल लगी मीठी रोटी दें।
शुभ रंग:- पीला
राशिरत्न:-मूँगा

(ये, यो, भा, भी, भे, भू, ध, फ़,ढ )
? धनु:- संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजनों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।
सुझाव:-आज आप किसी वस्त्र हीन को वस्त्र दान दें।
शुभ रंग:-फिरोजी
राशिरत्न:-पीलापुखराज

(जा, जी, जू, जे,जो,ख, खी, खू,खे, खो, ग,गी)
? मकर:- आज आप ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थ अनुभव करेंगे। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय पर भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार हो सकती है। धन खर्च और अपयश से बचें हैं। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
सुझव:-आज आप माता महालक्ष्मी को रक्त पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग:-लाल
राशिरत्न:-नीलम

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
? कुंभ:- आज आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।
सुझाव:-आज आज तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग:-चॉकलेटी
राशिरत्न:-नीलम
(दि, दी, दू,थ, दे, दो, चा, ची)
? मीन:- आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन खुश रहेगा।
सुझाव:-आज आप इत्र का दान देवी मंदिर में करें।
शुभ रंग:-बादामी
राशिरत्न:-पीला पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज आश्विन माह शुक्लपक्ष दशमी तिथि है।
2आज विजयादशमी , नवरात्रि व्रत पारण, बौद्धावतार, शमी पूजन, तथा नीलकण्ठ दर्शन है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सायक एक नाभि सर सोषा।
अपर लगे भुज सिर करि रोषा।।

अर्थ:- अभीतक रावण को भगवान बिना फर वाले बाण से मार रहे थे अब भगवान श्री राम ने एक साथ इकतीस बाण मारे उनमे से एक बाण रावण के नाभि के अमृत को सोख लीया और बीस बाण भुजाओं को नष्ट कर दिए और दस बाण दशो सिर को काट दीये इस प्रकार परमात्मा श्री राम जी ने रावण को विजयादशमी के दिन उद्धार किया। अस्तु आज असत्य की पराजय हुई और सत्य की जय हुई।

।।वास्तु टिप।।

यदि आप अपने के पूजा घर या अपने गले में प्राणप्रतिष्ठित एक मुखीरुद्राक्ष से लेकर चौदहमखी की माला धारण करें तो न ही आपका कोई काम रुकेगा न ही आपके पास किसी भी चीज का अभाव नहीं रहेगा चाहे दैविक हो या भौतिक घर में शांति व आरोग्य का वास बना रहता है।

।।आप सबका मंगल हो।।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।। ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button