30 वर्षीय महिला को ढोंगी साधु से अवैध संबंध नहीं बनाए तो उसके पति ने गंगा में डुबोकर ली जान….

दादों क्षेत्र के गांव सांकरा में यहीं की 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने गंगा में डुबोकर मार दिया। वह पत्नी पर ढोंगी साधु से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा रहा था। विरोध करने पर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने गंगा से शव बरामद कर लिया। महिला के पति व साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्या के प्रत्यक्षदर्शी महिला के बेटे लवलेश ने बताया कि पापा ने उसे बोला था कि भाग जा, अगर चिल्लाया तो तुझे भी डुबोकर मार डालूंगा।

यह है मामला

गंगीरी के गांव रतरोई निवासी राजेश कुमार ने थाना दादों में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह गांव के ही जयकुमार के साथ दशहरा पर गंगा स्नान के लिए सांकरा गया था। गंगा स्नान से पहले सांकरा में ब्याही बहन रजनी के घर पहुंचा। बहन ने बताया कि पति प्रेमपाल आयेदिन मारपीट करता है। मणि सांकरा घाट आश्रम पर रह रहे साधु संतदास झारखंडी से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। उसने बहनोई प्रेमपाल को बुलाया और समझाकर मामला शांत कर दिया। उसके बाद बहन-बहनोई गंगा किनारे खेतों में चारा लेने चले गए और हम लोग स्नान के लिए गंगाघाट पहुंच गए। शाम करीब पांच बजे स्नान कर बहन के खेत पर गए तो देखा कि प्रेमपाल उसकी बहन रजनी को बीच गंगा में ले जा रहा था। वह चीख रही थी। उसने बहनोई को पुकारा तो वह रजनी को डुबोकर गंगा में तैरते हुए बदायूं की ओर भाग गया।

गोताखोर ने बरामद किया महिला का शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देरशाम तक की महिला की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गोताखोर फिर तलाश में जुट गए। शाम करीब पांच बजे शव बरामद कर लिया गया।

Back to top button