3 सितंबर 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में धन लाभ होगा। शाम के समय मन कुछ उदास रहेगा। बुरी संगत त्यागना उचित होगा।

वृषभ — अपनी व्यवसायिक योजना का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। धन लाभ के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य प्रगाढ़ होगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा।

मिथुन — सहयोगी कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। शासकीय सेवा से जुड़े जातकों के लिये दिन उत्तम रहेगा। मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को प्रमोशन मिल सकता है। अपनी योजनाओं को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करेंगे। राजनीतिक लोगों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

कर्क — किसी मंगल कार्य में भाग लेंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अत्यधिक मेहनत से शरीर में थकान रहेगी। शाम के बाद कुछ हल्का महसूस करेंगे। व्यापार में नये साझेदारों के साथ अनुबन्ध करते समय सावधानी रखें।

सिंह — कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक मान्यता मिल सकती है। आपकी अच्छी बातों का भी लोग गलत मतलब निकालने की कोशिश करेंगे। शोधकार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या — चापलूसी करने वाले लोगों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर योजना बनायेंगे। अधिक धन कमाने की इच्छा से अनैतिक कार्यों में लिप्त हो सकते हैं।

तुला — सम्बन्धों के प्रति ईमानदार रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। पुरानी शत्रुता आज खत्म हो सकती है। मन में कुछ न कुछ चलता रहेगा। आपके सम्पर्क में आने वाले लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।

वृश्चिक — कार्यक्षेत्र में नये प्रतिस्पर्धी चुनौती बन सकते हैं। लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। जोखिमपूर्ण निवेश से दूर रहें। लेकिन शाम के समय स्थिति कुछ अनुकूल अवश्य होगी।

धनु — जल्दबाज़ी में कोई प्रतिक्रिया न दें। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक परिश्रम आज ज्यादा करना पड़ेगा। लेकिन धोखेबाज लोगों से आपको दूर रहना चाहिये। आडंबर से आपको बचना चाहिये।

मकर — आपकी प्रतिष्ठा और कीर्ति बढ़ेगी। आपके घर में मेहमान आ सकते हैं। लोग आपके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करेंगे। दूसरों की भरपूर सहायता करेंगे। आपसी सम्बन्धों में आत्मीयता की कमी रहेगी।

कुम्भ — आशा से अधिक धन लाभ होने की सम्भावना है। आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। नयी जिम्मेदारियाँ उठानी पड़ेगी जिसके लिये हो सकता है आप तैयार न हों। कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

मीन — सुबह मन अशान्त रहेगा। मेडिकल प्रोफेशन्स से जुड़े जातकों के लिये दिन शुभ रहेगा। आपको अपनी सन्तान पर गर्व होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। समाज में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी।

Back to top button