INDvsENG: आज टी-20 में भी दिखेगा ‘विराट सेना’ का दम

अभी अभी: 68वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान, अब…
देश के किसानों को मोदी सरकार ने दिया 660.50 करोड़ रुपये का तोहफा
भारत ने वनडे श्रृंखला की तुलना में टी20 के लिए अलग टीम का चयन किया है। टी20 टीम में रिषभ पंत, मनदीप सिंह, यजुवेंद्र चहल, परवेज रसूल, सुरेश रैना और आशीष नेहरा 6 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे। स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को विश्राम दिया गया है जिससे आफ स्पिनर रसूल और अनुभवी अमित मिश्रा को मौका मिल सकता है। मिश्रा वनडे टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जिन खिलाडिय़ों को अभी टीम में अपनी जगह पक्की करनी है उनमें से सबसे अधिक ध्यान 19 वर्षीय रिषभ पंत ने खींचा है। उन्होंने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।
दिल्ली के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल अंडर -19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और उसके बाद से उनके करियर का ग्राफ लगातार उपर चढ़ता जा रहा है। टी20 टीम में शिखर धवन के नहीं होने से लोकेश राहुल के साथ पंत और मनदीप सिंह में से किसी एक को पारी का आगाज करने के लिए चुना जा सकता है। पंत की हाल की फार्म को देखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मनदीप इंगलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे जबकि पंत ने दूसरे अभ्यास मैच में 36 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी।





