Motorola जल्द लांच करेगा 3 नये शानदार स्मार्टफोन, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

 काफी लम्बे समय के बाद एक बार फिर मोटोरोला अपने तीन नये शानदार स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी में है। वहीं कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट से मिली जनकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन के फीचर लीक हुए थे। जिसको लेकर एक फिर इसके कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। आइये जानते हैं क्या होगा इसका फीचर और कितनी होगी इसकी प्राइस।

मोटोरोला

मोटोरोला जल्द लांच करेगा अपना नया स्मार्टफोन 

दरअसल मोटोरोला जल्द अपने G5S प्लस, मोटो X4 और मोटो Z2 फोर्स को लांच करेगा। जिसके कीमतों को लेकर जानकारी सामने आई है। जी हां टिप्सटर एंद्री यातिम (Andrie Yatim) ने ट्वीट करके बताया कि कि मोटो G5S प्लस की कीमत 17,999 रुपये, तो वहीं मोटो X4 की कीमत 20,999 रुपये और मोटो Z2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये होगी। वहीं अगर इसके फीचर के बारे में बात करें तो मोटो G5S प्लस को मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से डिजाइन किए गए है। इसके साथ ही इसमें 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस ये फोन एंड्रॉएड 7.0 नूगा पर काम करेगा। इतना ही नहीं इसमें इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है दिया जा सकता है।

यह भी पढ़े: अब कुछ स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा skype, जानिए क्यों

वहीं मोटो X4 के बारे में लीक हुई जानकारी के मुताबिक ये मोटो मोड्स सपोर्ट डिवाइस होगी, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। मोटो Z2 फोर्स में एक शैटरशील्ड स्क्रीन और गीगाबिट LTE के लिए फीचर मौजूद होने की उम्मीद है।. गीगाबिट LTE के लिए अभी सिर्फ स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर ही सपोर्ट करता है। मोटो Z2 फोर्स में भी यही प्रोसेसर होने की उम्मीद है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी बहुत जल्द इसे भारत में लॉन्च कर सकती है।

Back to top button