29 दिसंबर को गाजीपुर आएंगे PM मोदी, महाराजा सुहेलदेव पर जारी करेंगे डाक टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को गाजीपुर आएंगे। पीएम मोदी यहां महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। पीएम मोदी के गाजीपुर आगमन की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा से प्रधानमंत्री के आने को लेकर वार्ता हुई है।
पीएम 29 दिसंबर को नगर के ऐतिहासिक आरटीआई मैदान में आएंगे। गाजीपुर दौरे पर पीएम जिले को कई सौगात दे सकते हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर आए थे। इस दौरे पर उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था जिसमें सभी परियोजनाओं का काम हो रहा है।





