29 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यय की अधिकता रहेगी। आँखों की सेहत का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक मामलों को तूल देने से बचें। शीतलहर के प्रभाव से सर्द-बुखार हो सकता है।

वृषभ राशिफल— बहुप्रतीक्षित कार्य पूरे होंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। कारोबारी सम्बन्ध में यात्रा हो सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भरपूर मेहनत करेंगे।

मिथुन राशिफल— रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए उन्नतिकारक दिन है। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ मिलेगा। जॉब में अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में नयी जिम्मेदारियाँ मिलने की सम्भावना है।

कर्क राशिफल— जीवनसाथी के साथ गम्भीर विषयों पर विमर्श कर सकते हैं। साझेदारों के साथ कुछ नया प्लान करेंगे। आपका बॉस आपको कोई बड़ा पद सौंप सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। उल्लास और आनन्द का माहौल रहेगा।

सिंह राशिफल— आज लापरवाही से आपके बने काम बिगड़ सकते है। सम्बन्धों को लेकर गम्भीरता बनाकर रखें। रोगियों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड़ेगा। सहकर्मी आपके खिलाफ गलत बातें बोल सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

कन्या राशिफल— जीवनसाथी को आज कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भावित हैं। कारोबार में प्रगति होगी। शुभचिन्तकों और दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। कोई मेहमान घर आ सकता है।

तुला राशिफल— भूमि-भवन और सम्पत्ति के मामलों में लाभ होगा। जॉब में माहौल आपके अनुरूप रहेगा। व्यवसाय में नये सम्पर्कों से लाभ होगा। आपकी उदारता की प्रशंसा होगी। शत्रु आज आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल— अपनी प्रतिभा और योग्यता का भरपूर प्रदर्शन कर पायेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में निराशा हाँथ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में विशेष रूप से ध्यान दिये जाने की जरूरत है। घर वालों के साथ आज फिल्म देखने का प्लान बन सकता है।

धनु राशिफल— नयी योजनाओं पर काम करने के बजाय पुराने कार्यों को पहले निपटा लें। किसी भी व्यक्ति की ग्यारंटी लेना आज आपके लिए हितकर नहीं होगा। घर में कलह का माहौल रहेगा। अस्थमा से पीड़ित लोगों को कुछ तकलीफ हो सकती है।

मकर राशिफल— विश्वासपात्र लोगों के साथ आज भविष्य की योजनायें बनायेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों को कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

कुम्भ राशिफल— बड़बोलापन आपको बड़ा नुकसान पहुँचा सकता है। पिता के साथ किसी भी तरह की बहस न करें। कारोबारियों को अतिरिक्त धन का व्यय करना पड़ सकता है। करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में कठिनाई आने की आशंका है।

मीन राशिफल— आज आपके हांथों कई सारे पुण्य कार्य होंगे। विद्वानों की संगत प्राप्त होगी। व्यवसाय में उन्नति के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले कर सकते हैं। आज नयी नौकरी भी मिल सकती है। घर की सजावट का सामान खरीदेंगे।

Back to top button