28 अप्रैल 2019 का राशिफल: इन राशि वालों के बेहद खास होने वाला हैं रविवार का दिन

मेष
राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। सुसंगति से लाभ होगा। मनचाहा काम पूरा होने से खुशी होगी। अनुभवी लोगों के आश्वासनों से मदद मिलेगी।
वृष
कारोबार में उत्तम प्रगति और धन लाभ की अच्छी स्थिति आ रही है। उसको आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई तरकीब भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।
मिथुन
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता है। किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं।
कर्क
आय में कमी व व्ययों में अधिकता रहने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव बना रह सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
सिंह
आज आप शिक्षा व कार्य के क्षेत्र में धन लगाने की सोच सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य करना अति श्रेयकर रहेगा। आमदनी का जो दरिया इस सप्ताह बहेगा वो पुरे साल इसी रफ्तार से बहता रहेगा।
कन्या
बिजनेस में टेंशन खत्म होगी। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।
तुला
आज आप जोश व ऊर्जा से भरे रहेंगे। मेहनत व ईमानदारी से अपने कामों को समय पर पूरा कर पाएंगे। नियमपूर्वक कार्य करने से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी पर अधिक विश्वास करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
वृश्चिक
व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। आय में वृद्धि संभव है। तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। अपनी सोच सकारात्मक रखें।
धनु
आज शुभ कार्यों में वृद्धि होगी। धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे किन्तु व्यय की भी अधिकता रहेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगें। नया व्यवसाय शुरू करने में मित्रों की सहायता लेने से फायदा होगा।
मकर
यद्यपि काम का बोझ थकाने वाला रह सकता है। लेकिन नौकरी के हालात अच्छे रहेंगे। विरोधी प्रबल हो सकते हैं अत: अपने बचाव को लेकर चिंतन करते रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए स्त्री वर्ग से संबंध बिगड़ने न दें.
कुंभ
आज का दिन थोड़ा धीमी गति वाला है। विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सहकर्मी तथा अधीनस्थ आपको पूरा सहयोग देंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की सम्पूर्ति होगी।
मीन
कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता रखें। जीवन में व्यावहारिकता का समावेश जरूरी है। व्यावसायिक निर्णय सोच कर लें। अगर आपकी पदोन्नति होने ही वाली है तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप हो सकती है।





