सिर पर लादे 28 ईंट, मजदूर को देख भावुक हुए लोग

इंसान की जरूरतें उसे कुछ भी करने पर मजबूर कर देती हैं. अगर इंसान जरूरतमंद हो, उसके पास पैसों की कमी हो और सिर पर परिवार की जिम्मेदारी हो, तो वो बोझ बन जाती है. तब व्यक्ति कुछ भी कर के उनके लिए पैसे कमाने के जुगाड़ में लग जाता है. ऐसे फिर वो उन कामों को भी आसानी से कर जाता है, जो दूसरों के लिए नामुमकिन लग सकते हैं. इन दिनों एक मजदूर का वीडियो वायरल (Man carrying 28 bircks on head viral video) हो रहा है, जो सिर पर 28 ईंट उठा रहा है. वो किसी निर्माण कार्य में लगा है. लोग उसकी मेहनत देखकर हैरानी तो जता रहे हैं, पर उसकी मजबूरी देख भावुक भी हो जा रहे हैं.
इंस्टाग्राम अकाउंट @pascalinfratech कुछ दिनों पहले एक वीडियो (Indian labour carry 28 bricks head video) पोस्ट किया गया था, जिसमें एक मजदूर निर्माण कार्य में लगा है. दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये एक बड़ी चुनौती है कि उन्हें रोज काम मिले. फिर वो ये नहीं देखते कि वो काम क्या कर रहे हैं. उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा होता है. खून-पसीने से वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए पैसे जुटाते हैं. पर उनकी इस मेहनत को देखकर हैरानी के साथ-साथ निराशा भी होती है. निराशा इसलिए क्योंकि उन्हें जरूरतों को पूरा करने के लिए इतना मुश्किल काम करना पड़ता है, जिसमें चोट लगने का भी खतरा काफी होता है.
मजदूर ने सिर पर उठा लिए 28 ईंट
इस वायरल वीडियो में मजदूर ने अपने सिर पर 1-2 नहीं, पूरे 28 ईंट उठाए हैं. शख्स सबसे पहले सिर पर एक लकड़ी का डंडा रखता है. फिर उसी के ऊपर वो पत्थर रखता है. दो-दो कर के वो अधिकतर पत्थर खुद से रखता है, उसके बाद जब उसका हाथ नहीं पहुंच पाता दो दूसरा व्यक्ति उसके सिर पर 2 ईंट रख देता है. सोचिए कि उसने कितना वजन सिर पर उठाया होगा! वाकई ये बेहद कमाल की बात है, और खतरनाक भी है, क्योंकि पत्थर के कारण उसके सिर पर दबाव भी पड़ रहा होगा.





