28 अगस्त दिन सोमवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत
◆आज का पञ्चांग◆
।।आप सबका मंगल हो 28 अगस्त दिन सोमवार।।
ऋतु- वर्षा
मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:41
सूर्यास्त:-06:19
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-सप्तमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं की पूर्ति होगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा।माता से सहयोग प्राप्त होगा विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मंगलकारी होगा।
सुझाव:- आज आप मिष्ठान्न का भोग लगाएं लाभ होगा।
शुभ रंग:- भूरा।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आपको मंगलकारी सूचना प्राप्त होने की सम्भावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।दैनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।सगे सम्बन्धियों से मुलाकात होगी।स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।शैक्षिक कार्यों में प्रगति होगी।आय के नए स्रोत बनेंगे।
सुझाव:- आज आप गरीब बच्चों को भोजन दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- हल्का पीला।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपके विरोधी परास्त होंगे।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।भाइयों के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होगा।साहित्य व कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।आपका मन स्थिर रहेगा।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।बुजुर्ग व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
सुझाव:- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग -लाल।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके कारोबार में प्रगति होने की सम्भावना है।शत्रुओं से धनलाभ।आज आप सावधानी पूर्वक यात्रा करें।पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी।किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे।व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा।विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभदायक होगा।
सुझाव:- आज आप हनुमान मंदिर में गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपके पुराने विवाद समाप्त होने की सम्भावना है।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।पिता से धन प्राप्त होगा।कृषि कार्यों में प्रगति होगी।शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।माता का स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – बादामी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप अपने शुभचिंतकों से मुलाकात कर सकते हैं।आपका मनोबल बढेगा।आपके शत्रु भी आपसे मित्रता करना चाहेंगे।परिवार में थोड़ा बहुत विवाद होगा।संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा।
सुझाव:-आज आप भोलेनाथ की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपके रुके हुए हुए कार्य पूर्ण होंगे।पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।अतिथि आपसे मिलने आ सकते है।पुरानी समस्या का समाधान होगा। आज आपको अचानक धन प्राप्त होने की संभावना है।बुजुर्ग व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही न करें।
सुझाव:- आज आप तुलसी पौधे के समक्ष दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपका मनोबल बना रहेगा।कोई भी कार्य धैर्यपूर्वक करें कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं से कष्ट होगा। परिवार में थोड़ी बहुत अनबन बनी रहेगी।जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे।आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।आर्थिक लाभ ।
सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज धार्मिक कार्यों मे आपकी रुचि बढ़ेगी।आय के नए स्रोत बनेंगे।नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।आज आप नए कार्यों की योजना बनाएंगे।संतान पक्ष से लाभ होगा।आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा।मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप मानस का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपको धन लाभ होने की सम्भावना है।सावधानीपूर्वक यात्रा करें।शैक्षिक कार्यों में प्रगति होगी।विरोधी परास्त होंगे।आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे पारिवारिक जीवन उत्तम रहेंगे।
सुझाव:- आज आप देवालय के पुजारी को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- बैगनी।
?कुम्भ:- आज आप कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक करेंगे।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।यात्रा के सुअवसर लाभ प्रद रहेंगे।व्यवसायिक कार्यों में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी।उदर पीड़ा से सावधान रहें।
सुझाव:- आज आप लेखनी का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप का दिन परोपकार में संलग्न रह सकता है। हैं।इच्छित फल की प्राप्ति होने की सम्भावना बन रही है। व्यापारिक समझौता लाभ प्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण मांगलिक रहेगा। फिजूल खर्च से बचें
सुझाव:- आज आप धार्मिक पुस्तक का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज भाद्रपद शुक्लपक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज मुक्ताभरण सप्तमी है।
3 आज सर्वाथसिद्धयोग है, अपराजिता पूजा भी है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
उदासीन नित रहिअ गोसाईं।
खल परिहरियअ स्वान की नाई।।
अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है कि खल(दुष्ट)व्यक्ति से सदैव उदासीन रहना चाहिए ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार किसी श्वान(कुत्ते)से सावधान रहना चाहिए कब अगर मुह चाटा तो भी गंदा और काट ले तो दर्द देता है।
अस्तु” खल दोनों विधि से त्याग करने लायक होते है।”
।।वास्तु टिप।।
घर के दक्षिण पश्चिम की दिशा या उत्तर पूर्व दिशा में पीतल का ध्वजा लगाने से घर मे वास्तु दोष नही रहता है।
।।आप सब का मंगल हो।।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।। ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252





