28 अगस्त 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — किसी विषय विशेष पर गहराई से विचार करेंगे। कार्य की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे। लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। रिश्तेदारों को धन उधार देना पड़ेगा। भाग्य और मेहनत का साथ मिलेगा। छुट्टी की योजना बना सकते हैं।

वृषभ — घर में किसी महत्वपूर्ण सामग्री की कमी हो सकती है। खरीदारी में लापरवाही न करें। लोग आपकी छोटी गलती को बढ़ा-चढ़ाकर व्यक्त करेंगे। मूड स्विंग होने से परेशान रहेंगे। कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है।

मिथुन —  जीवनसाथी की सलाह आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सन्तान के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। समाज में आपकी विशिष्ठ पहचान बनेगी। शाम के समय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।

कर्क — अनावश्यक वस्तुओं में धन खर्च होगा। स्वास्थ्य को लेकर समस्या रहेगी। आपको परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। नयी जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

सिंह — घर-गृहस्थी में व्यस्तता रहेगी। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्वित होंगे। नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। वित्तीय मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। आज सोच-समझकर ही लोगों से अपनी बातें साझा करें।

कन्या — आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें। फेफड़ों और श्वसन क्रिया में परेशानी हो सकती है। जटिल समस्याओं में उलझ सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित रखें।

तुला — महँगी खरीदारी करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। आज किये गये अनुबन्ध भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। मन में किसी के प्रति कपट भाव न रखें। अनैच्छिक यात्राओं से बचें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक — घर में आपके व्यवहार और योगदान की प्रशंसा रहेगी। विचारों को अभिव्यक्त करने में गलती कर सकते हैं। अपनी छवि को लेकर चिन्ता हो सकती है। प्रतिद्वंदी आपके विषय में अफवाह उड़ा सकते हैं। शुगर के रोगी ज्यादा तला भुना और मीठा खाने से बचें।

धनु — परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कारोबारी दृष्टिकोण से दिन बेहद शुभ है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना दाम्पत्य सम्बन्ध के लिये बूस्टर का काम करेगा। वर्तमान परिस्थितियों को नजर में रखते हुये रहन-सहन में लापरवाही न करें। नयी योजनाओं और विचारों से उत्साहित रहेंगे।

मकर — अपने काम पर ध्यान दें। लेकिन किसी कारण मन चिन्तित रहेगा। लोग आपके विषय में गलत राय बना सकते हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा करें। मन में कई सारे विचार एक साथ आयेंगे। बिना माँगे किसी को सलाह और सहयोग न दें।

कुम्भ — आपकी ऊर्जा शक्ति में वृद्धि होगी। अधूरे काम आज आसानी से पूरे कर लेंगे। आपका मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। प्रेमी जन से मन की बात शेयर करेंगे।

मीन — अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कोई इच्छा पूर्ति हो सकती है। आपके स्वभाव में परिपक्वता आयेगी। आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

Back to top button