27 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जाने आज किन राशि वालों के संकट रहेंगे संकट मोचन हनुमान

।।27 फरवरी दिन मंगलवार का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का दिन मंगलमय हो

27 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल: जाने आज किन राशि वालों के संकट रहेंगे संकट मोचन हनुमानऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
पक्ष-शुक्ल
तिथि-द्वादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:16
सूर्यास्त-05:44
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00से 04:30 बजे तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:11 से 12:56 तक
अमृतमुहूर्त -दोपहर
12:34 से 02:00बजे तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आजआपको शिक्षा का लाभ मिलेगा। भाग्य से कार्य बनेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। मांगलिक कार्यों में आस्था बढेगी। मित्रों व अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप बेसन के लड्डू श्री हनुमान जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से विशेष लाभ सम्भव है । व्यवसाय व शिक्षा क्षेत्र से धन का लाभ हो सकता है। परिवार से सहयोग मिलेगा ,शत्रु पर विजय होगी।
सुझाव:-आज आप ताम्बूल का दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज राजकीय व शारीरिक सुख मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। व्यापार से लाभ होगा। परिवारिक समस्या का समाधान होगा।यात्रा से कष्ट संभव है।
सुझाव:-आज आप लाल रुमाल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज अकारण मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा होगी, खर्च भी हो सकता है। कारोबार में अनियमितता संभव है। स्वास्थ्य समस्या रहेगी।
सुझाव:-आज काली गाय को गुड़ खिलावें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आत्मबल बढेगा। शत्रु हानि होगी। धन का अकस्मात व्यय संभव है, पराक्रम में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में वाधा संभव है।
सुझाव:-आज आप माखन व मिश्री का भोग भगवान श्री कृष्ण को जरूर लगावें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज गृह अथवा फैक्ट्री निर्माण कार्य बाधित हो सकता है। राजनीति से लाभ होगा। पदोन्नति संभव हो सकती है।कृषि कार्य में सफलता व सम्मान मिलेगा।
सुझाव:-आज आप बेल का मिष्ठान्न भगवती को लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से स्नेह मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। कृषि कार्यों में नुकसान सम्भव है।
सुझाव:-आज लेखनी का दान किसी मंदिर में करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज नौकरी व व्यापारिक समस्याओं का समाधान हो सकेगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। परिवार से सुख सहयोग मिलेगा। धनागम मध्यम रह सकता है।
सुझाव:-आज आप चमेली के तेल व धी मिलाकर दीपक जलावें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज का व्यापार का विस्तार होना संभव है। नया काम शुरू होगा। प्रियजन से मिलाप होगा। रिश्तों में मधुरता व दाम्पत्य सुख मिलेगा।
सुझाव:-आज आप नारियल व बादाम श्री हनुमान जीको अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज परिवार में तनाव में कमी आयेगी। व्यर्थ भागदौड व यात्रा करना पड़ सकता है। अकस्मात व्यय होगा। दैनिक व्यापार में उथल-पुथल हो सकती है।

सुझाव:-आज आपावलें का मिष्ठान्न श्री हनुमान जीको भोग अर्पित करे।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज अकस्मात व्यवसाय में व्यय हो सकता है। धन का रुक- रुक कर लाभ होगा। सामाजिक कार्य में वृद्धि होगी। उत्साह बढेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे।
सुझाव:-आज आप रक्त पुष्प से श्री हनुमान जी की अर्चना करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपको राजकाज में सफलता कठिन संघर्ष से मिलेगी। कार्य में उत्साह बढेगा। शिक्षा में बाधा आयेगी। घरेलू सुख में वृद्धि होगी।
सुझाव:-हनुमान चालीसा का 21 पाठ करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि है।
2 आज सर्वाथसिद्धि योग है व श्री खाटूरामदेव उत्सव।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

प्रभु प्रसाद सुचि सुभग सुबासा।
सादर जासु लहइ नित नासा।।

अर्थ:- महामुनि श्री वाल्मीकि जी प्रभू से कहते है कि हे श्रीराघव जी जो आपके (निर्माल्य) प्रसाद ,पत्र, फूल व तुलसी जो नित्य पवित्रता व आदर के साथ प्राप्त करते हैं,उनको सूंघते है सूंघना नासिका का भोजन होता है, और जो कुछ भी खाते है वह आपको भोगलगाकर प्रसाद स्वरूप खाते पीते है और प्रभू के ही उतरे हुवे य्या प्रभू को समर्पित कर वस्त्राभूषण धारण करते हैं ,जिनके सिर सुर, गुरू, और ब्राम्हणों को देख कर झुक जाते हैं , जिनके हाथ हमेसा प्रभू श्री राम के चरणों की पूजा करते हैं, जिनके हृदय में आपका (श्रीराम) भरोसा छोड़ कर दूसरों का भरोसा बिल्कुल नही है ,व जिनके चरण हमेशा प्रभू आपके तीर्थ अयोध्या, चित्रकूट, रामेश्वरम आदि में जाते हैं हे श्रीराघवेंद्र आप उनके मन में निवास करो।

।।वास्तु टिप।।

गृहस्वामी का शयन कक्ष घर के नैऋत्य को में होना चाहिए ये मंगल कारी होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button