27 जुलाई को शनि मीन राशि में होंगे वक्री, भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें

27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे। शनि के वक्री होने का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। इस प्रभाव से बचने के लिए खास उपाय करने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि वक्री की अवधि के दौरान कुछ चीजों को खरीदने की मनाही है।
ऐसा माना जाता है कि वर्जित चीजों को घर लाने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही आर्थिक तंगी और करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि शनि की वक्री अवधि के दौरान किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।
लोहे का सामान- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव का मुख्य धातु लोहा माना जाता है। ऐसा माना जता है कि वक्री शनि के दौरान लोहे का सामान खरीदने से जीवन में क्लेश की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए वक्री शनि के दौरान लोहे का सामान भूलकर भी न खरीदें।
सरसों का तेल- शनि देव को सरसों का तेल अधिक प्रिय है। पूजा-पाठ के दौरान शनि देव को सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वक्री शनि के दौरान सरसों का तेल घर लाने से जीवन में कर्ज और बीमारी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
नमक – इसके अलावा वक्री शनि के दौरान घर नमक भी नहीं लाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से परिवार के सदस्यों के बीच बिना वजह विवाद पैदा हो सकते हैं। इसलिए वक्री शनि की अवधि शुरू होने से पहले नमक खरीद घर ले आएं।
काले कपड़े और चमड़े का सामान- वक्री शनि के दौरान काले कपड़े और चमड़े का सामान न खरीदें। वर्जित चीजों को खरीदने से कामों में बाधाएं आती हैं। साथ ही शनि देव नाराज हो सकते हैं।
काले तिल और साबुत उड़द- इन चीजों को शनि देव की पूजा-अर्चना में शामिल किया जाता है, लेकिन वक्री शनि के दौरान काले तिल और साबुत उड़द को खरीदने से बचना चाहिए। शनि वक्री के दौरान इन चीजों को खरीदने से व्यापार या नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं।





