27 अगस्त दिन रविवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

आज का पञ्चांग

।।आप सबका मंगल हो 27 अगस्त दिन रविवार।।

27 अगस्त दिन रविवार का राशिफल: जानें आज किन-किन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

मास-भाद्रपद
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:39
सूर्यास्त:-06:21
राहू काल(अशुभ समय) सायं
04:30से 06:00 तक
तिथि- षष्ठी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पश्चिम

 

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।यात्रा करने की योजना बनेगी।शत्रुओं से वाद- विवाद हो सकता है।माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।विद्यार्थियों का मन स्थिर रहेगा।बुजुर्ग व्यक्ति अधिक तनाव न लें|

सुझाव:- आज आप सूर्यदेव को अर्घ्य दें लाभ होगा।

शुभ रंग:- हरा।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।नए कार्यों की तरफ रुचि बढेंगी जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।पारिवारिक स्थितियों में सुधार होगा।अत्यधिक खर्च से बचें।पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- गुलाबी।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की सम्भावना है।पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।मन प्रसन्न रहेगा।अतिथि आपसे मिलने आ सकते हैं।व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा।

सुझाव:- आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपकी पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेगी।आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा।शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।महिलाओं के लिये समय अति उत्तम है।

सुझाव:- आज आप काली गऊ को रोटी खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपका मन उत्साहित रहेगा।कला एवं साहित्य के क्षेत्र में रुचि बढ़ने की सम्भावना है।आज आपको विशेष व्यक्तियों द्वारा सम्मान प्राप्त होगा।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।बुजुर्ग व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।वाणी के सदुपयोग से लाभ होगा।संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।पिता से धन प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन मे मधुरता रहेगी।विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अरुचि रहेगी।महिलाएं वाद -विवाद को अनदेखा करें हितकर होगा।

सुझाव:-आज आप गऊ की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे।अचानक कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी।यात्रा सावधानीपूर्वक करें।विद्यार्थियों को निराशाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपको धन प्राप्त हो सकता है।भाई-बंधुओ का सहयोग प्राप्त होगा।किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी।आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे।
सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आपके पुराने विवाद सुलझने की सम्भावना है।आपके शत्रु भी आपसे मित्रता करना चाहेंगे परंतु आप सावधान रहें।कृषि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा।व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सट्टे बाजी से सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके व्यवसाय में लाभ होने की सम्भावना है।आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।यात्रा से हानि की संभावना है।शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी।

सुझाव:- आज आप गणेश जी को मोदक अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

?कुम्भ:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।आय के नए स्रोत बनेंगे।माता के स्वास्थ्य में सुधार।वृद्ध व्यक्तियों को बासी भोजन से परहेज करना चाहिए।पारिवारिक यात्रा होने की संभावना बन सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपके व्यापार में मंदी रहेगी।यात्रा से लाभ होगा।पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।व्यापारिक लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी प्रीम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सुझाव:- आज आप आदित्य भगवान को अर्घ्य दें लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज भाद्रपद शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि है।
2 आज सूर्यषष्ठी व्रत है या लोलार्क षष्ठी व्रत के नाम से भी जानते है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

राम राम कही जे जामुहाहीं।
तिन्हहि न पाप पुंज समुहाहीं।।

अर्थ:-सन्त शेखर कलि पावनावतार गोस्वामी बाबा लिखते है कि जो जमुहाई लेते समय राम-राम नाम लेता है । उसके शरीर में पाप पुंज प्रवेश नहीं करता।।

अस्तु”राम नाम की महत्ता का अनुभव प्रतिपल हम सब को होनी चाहिए।”

।। वास्तु टिप।।

भगवान सूर्य को लाल पुष्प से अर्घ दें व घर के चारों कोनों व जितने कमरे है सब के चारों कोनों में फिटकरी रखे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।ज्योतिर्विद व कथा प्रवक्ता।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252⁠⁠⁠⁠

 

Back to top button