26 नवम्बर दिन रविवार का राशिफल: आज इन राशि वालों की जिन्दगी में आयेंगे ये बड़े नए बदलाव

आज का पंचांग

26 नवम्बर दिन रविवार आपका मंगलमय हो

26 नवम्बर दिन रविवार का राशिफल: आज इन राशि वालों की जिन्दगी में आयेंगे ये बड़े नए बदलाव26 नवम्बर दिन रविवार का राशिफल: आज इन राशि वालों की जिन्दगी में आयेंगे ये बड़े नए बदलावऋतु-हेमन्त
माह-मार्गशीर्ष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:41
सूर्यास्त-05:19
राहूकाल(अशुभ समय)सायं
04:30से 06:00बजे तक
तिथि-अष्टमी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-10:56से 12:14तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज का दिन आपके लिए आपकी पूर्ण प्रसन्नता का योग उत्पन्न करेगा।व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ,किसी नये कार्य का समावेश हो सकता है।बाल-बच्चों से सुख,स्त्री सुख,तथा व्यापार में तरल पदार्थों से अधिक लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:-आज आप मीठे हलुवे का भोग मातारानी को लगावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-पीला

वृष:- आज आपको पूर्ण गृह सुख मिलने का योग है। उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे,स्वस्थ रहेंगे,राज्य से धनलाभ,भी हो सकता है,जिस कार्य में व्यस्त हैं पूर्ण होने का योग है।नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।।
सुझाव :-आज दुर्वाक़ुर भगवान श्री विनायक को अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा
शुभरंग:-हरा

मिथुन:- आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ते नजर आएंगे,स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा,बच्चों से मन मुटाव,शत्रुओं से भय होने की संभावना है।मन अशांत तथा देवताओं से विरक्ति बढेगी।दुर्भाग्य के पूरे लक्षण दिखेंगे।
सुझाव:-आज भगवान श्री हरी को वैजयंती की माला या नीले पुष्प अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-नीला

कर्क:- आज रोगी व्यक्तिओं के लिए दिन अच्छा नहीं है।शीत प्रकृति के लोगों को स्वांस,खांसी,अपच,हो सकती है,सामान्य व्यक्ति को भी त्वचा सम्बंधित कष्ट हो सकता है।मानसिक कष्ट,विवाद,धनहानि से बचें।
सुझाव:-आज भगवान सूर्य को गन्ने का रस युक्त जल अर्पित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:- गुलाबी

सिंह:- आज आपके हाथ से ख्याति प्राप्त करने वाला कार्य हो सकता है।धन लाभ के साथ-साथ,वाहन सुख एवम् दाम्पत्य सुख भी प्राप्त होने के योग हैं।बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।।
सुझाव:-आज आप घी का दान विप्र देवता को करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-हल्का पीला

कन्या:- आज आपको आकस्मिक लाभ होने की संभावना है,महिला मित्रों के संपर्क से,सुख,यश एवम् आनंद की प्राप्ति होगी,शत्रु पराजित होंगे,परंतु आकस्मिक धन व्यय की भी संभावना रहेगी।
सुझाव:-आज कुशोदक से भगवान शिवपार्वती का अभिषेक करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-महरूम

तुला:- यात्रा में कष्ट अथवा दुर्घटना योग बन सकता है।काम में असफलता होने से मन में अशांति रहेगी।धनहानि,एवम् उदर विकार की संभावना होगी।इन्द्रियों को बस में न रखने वाले लोग बुद्धि विकार का शिकार होंगें।
सुझाव:-आज आपमेथी का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-श्वेत

वृश्चिक:- आज आपके चित्त में अशांति रहेगी,स्वजन से मनमुटाव होने की संभावना होगी,सीने ,छाती,में दर्द होने की संभावना,तथा ह्रदय रोगी को कष्ट,जल से,स्त्री से,भय,दाम्पत्य सुख में कमी रहेगी,।
सुझाव:-आज आप दिन भर मयूर का पंख अपने साथ जरूर रखें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-धानी

धनु:- आज आपको पारिवारिक सहयोग मिल सकता है जो आपके धन प्राप्ति के योग बनाएगा। समय मित्र–बंधुओं के साथ ही सुखमय व्यतीत होगा,राजनैतिक लोगों को जन संपर्क का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप मयूर का दर्शन करें,हो सके तो दाने डालें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-सुनहला

मकर:- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है।कार्यों में बाधा का योग बनेगा।व्यापर में धन हानि से
मानसिक कष्ट,असंतोष ,कुटुम्ब द्रोह,नेत्र पीड़ा,
भोजन कष्ट तथा पापकर्म में प्रवत्ति बार-बार होने से,मन अशांत रहेगा।
सुझाव:-आज आप लेखनी का दान किसी विद्यार्थि को करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

कुम्भ:- आज आपके लिए दिन की शुरुवात ही अच्छी होने वाली है।शयन सुख,नयन सुख (अच्छे दृश्य देखना )आदि का योग बनेगा।साथ ही
आज खानपान का सुख उत्तम उत्तम मिलेगा।दाम्पत्य सुख,आनंद की प्राप्ति,उपहार एवम् धन लाभ होने की संभावना है।।
सुझाव:-आज आप गरीब बच्चों को भोजन बाटें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-चॉकलेटी

मीन:- आज आप मानसिक अशांति ,भय,चिंता से ग्रसित रहेंगे,अचानक धनव्यय की भी संभावना होगी,परिश्रम सार्थक होने की संभावना बहुत ही कम है।परंतु पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप पीले फलों का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष अष्टमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

एहि बिधि राम बिआह उछाहू।
सकइ न बरनि सहस मुख जाहू।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि इस प्रकार प्रभू श्रीसीताराम जी विवाह का आनन्द व उत्साह हुवा की जिसका वर्णन स्वयं शेषनाग जी भी अपने हजारों मुखों से करने में समर्थ नहीं है। धन्य हैं प्रभू श्रीसीताराम व उनकी अलौकिक करनी।

।।वास्तु टिप।।

नित्य तुलसी के समीप देशी घी केपाँच दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष नास होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

 

Back to top button