26 जनवरी 2020 राशिफल: आज इन राशियों के लोगों की चमकने वाली किस्मत

मेष राशिफल— करियर में कुछ गलत फैसले भारी पड़ सकते है। पारिवारिक जीवन आनन्ददायी रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल— आज गुस्सा करना आपके गृहस्थ जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है। आपकी प्रतिभा को उचित सम्मान प्रदान किया जायेगा। जॉब के नये ऑफर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में चूक हो सकती है।

मिथुन राशिफल— आकस्मिक विवादों से नाता जुड़ सकता है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। गठिया के रोगियों की तकलीफ बढ़ सकती है। शाम के समय स्थिति कुछ अनुकूल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू करने के लिये दिन अनुकूल नहीं है।

कर्क राशिफल— दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ने वाला है। व्यवसाय में आशाजनक लाभ की प्राप्ति होगी। दिन के उत्तरार्ध में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें वरना अपमानित भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रेमी या प्रेमिका से अपनी बातें खुलकर कहें।

सिंह राशिफल— नयी प्रॉपर्टी लेने के विषय में विचार कर सकते हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पुरानी उधारी नोंक-झोंक का कारण बन सकती है। सम्बन्धियों से मेलजोल बढ़ सकता है। आज धैर्य और सन्तुलित व्यवहार के चलते प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल— आज नये अवसर हाँथ लग सकते हैं। आक्रामक रवैये के कारण आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लविंग कपल आज कहीं घूमने जा सकते हैं। सन्तान की प्रगति को देखकर उत्साहित रहेंगे। आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

तुला राशिफल— धन के लेन-देन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। उधारी का धन वापस मिलने के योग कम है इसलिए आज इससे बचें। कार्य भार रहेगा और सेहत भी नरम हो सकती है। आपके व्यवहार में भी रूखापन हो सकता है। स्वभाव में नरमी लाने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल— आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबारी यात्रा की योजना बन सकती है। शाम के समय घर में सदस्यों में बीच आपसी समझ में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल— अपनी जबान को काबू में रखें। चोंट-चपेट लगने की आशंका है इसलिए आज थोडा सम्भलकर रहना चाहिये। कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता रहेगी। घर में कलह-क्लेश का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा।

मकर राशिफल— आलस्य से दूर रहते हुये कर्म में ध्यान दें। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। व्यवसायिक यात्राओं में इच्छित परिणामों की प्राप्ति होगी। पुराने दोस्तों से मुलात होगी। महिलाओं का दबदबा आज बढ़ेगा।

कुम्भ राशिफल— शरीर में आज थकान की मात्रा बढ़ेगी। पैसों को लेकर किसी समस्या में फंस सकते हैं। आज किसी भी तरह के दिखावे से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में अशान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती है।

मीन राशिफल— उच्च अध्ययन में आज सफलता के साथ नये अवसर प्राप्त होंगे। स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो आज स्थितियां बनेंगी। आशाओं से भरपूर दिन रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Back to top button