MP: भोजपुर मंदिर के पास मिला 25 दिन का शावक, तेंदुए की तलाश में जुटी टीम
भोपाल। भोजपुर रोड स्थित जैन मंदिर में पहुंचे लोगों को मंदिर के पास एक तेंदुए का बच्चा मिला है। यह शावक तकरीबन 25 दिन का बताया जा रहा है। वन विभाग शावक की मां की तलाश में जुटा है। यदि शावक की मां सोमवार सुबह तक नहीं मिली तो उसे वन विहार नेशनल पार्क भेज दिया जाएगा।

-भोजपुर के पास स्थित जैन मंदिर में कुछ लोग पिकनिक मनाने गए थे। वहां दो व्यक्तियों ने तेंदुए के शावक को देखा था।
-उन्होंने पहले शावक को सुरक्षित करने के लिए उसे एक बक्से में डाल दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
-सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बात की पुष्टि कि वह तेंदुआ का ही शावर है।
-उसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

-वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वन विभाग का अमला शावक की मां की तलाश में जुट गया।
-वन विभाग ने शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया।
-भोपाल फॉरेस्ट सर्किल के चीफ कंजरवेटर विजय नीमा ने बताया की मौके पर अमला मां और उसके साथ के शावकों को तलाश रही है।
-टीम यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर शावक वहां पहुंचा तो कैसे?
-दरअसल बारिश होने की वजह से शावक की मां एवं अन्य शावकों के पग मार्क नहीं मिल रहे हैं।