25 नए IIT में 350 इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति, इन आईटीआई में होंगे अप्वाइंट

पटना.2017-18 सत्र से शुरू होने वाले 25 आईटीआई में संविदा पर 350 इंस्ट्रक्टरों की नियुक्ति होगी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग से नियमित नियुक्ति होने तक ये काम करते रहेंगे। पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक गृह जिले के आईटीआई प्राचार्य को निशुल्क आवेदन दे सकते हैं।
25 नए IIT में 350 इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति, इन आईटीआई में होंगे अप्वाइंट
विवाहिताओं के लिए पति का गृह जिला ही मान्य है। हर ट्रेड में दो-दो इंस्ट्रक्टर रखे जाएंगे। कैटेगरी ए में चयनित व्याख्याताओं को प्रति घंटा 1200 रुपए की दर से एक माह में अधिकतम 21 हजार रुपए भुगतान होगा। कैटेगरी बी वालों को 400 रुपए प्रति घंटा की दर से एक माह में अधिकतम 18 हजार व कैटेगरी सी में प्रति घंटा 300 रुपए की दर से प्रति माह अधिकतम 18 हजार रुपए भुगतान किया जा सकता है।
18 सामान्य आईटीआई
जयनगर, पटोरी, झंझारपुर, बेनीपुर, सिकरहना, पकड़ीदयाल, तेघरा, बिहटा, धमदाहा, रजौली, त्रिवेणीगंज, कहलगांव, सोनपुर, डुमरांव, बलिया, गोपालगंज, चकिया और छपरा।
 
7 महिला आईटीआई
शिवहर, वैशाली, मधुबनी, औरंगाबाद, किशनगंज, मधेपुरा और बांका।
Back to top button