25 जुलाई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कोर्ट-कचहरी से सम्बन्धित मामलों में विजय प्राप्त होगी। प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। मन में सन्तोष रहेगा। अपने कार्य को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ — लव लाइफ में तनाव को कम करने में सफल रहेंगे। आपकी दैनिक आय अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। बच्चे अपने घर के बुजुर्गों से सीखने का प्रयास करेंगे।

मिथुन — दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। अपने लक्ष्यों को लेकर दिग्भ्रमित न हों। किसी पारिवारिक मित्र को लेकर धर्म संकट में फँस सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण प्रतिकूल हो सकता है। चुनौतियों को सुलझाने में समय लगाना पड़ेगा।

कर्क — अपनी समझदारी से कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। मन लगाकर काम करने से परिणाम बेहतर मिलेंगे।

सिंह — धन को लेकर विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों पर विश्वास कम होगा। प्रतिष्ठित लोगों से सम्बन्ध अच्छे रखें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को लेकर जल्दबाज़ी न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

कन्या — मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार सफलता प्रदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सक्रियता बढ़ानी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन से सन्तुष्ट रहेंगे। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में प्रगति होगी।

तुला — आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। अधिकारियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। परिवार की चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। विदेश जाने का अवसर मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक —  अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। शिक्षा और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। रुके हुये कार्यों को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध और भी मधुर होंगे। धर्म-कर्म में रुचि लेंगे।

धनु — आज का दिन लाभ और हानि भरा रहेगा। फार्मा और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। करियर में अतिरिक्त मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे। पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। लोग आपके नेतृत्व पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

मकर — जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। लोगों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। साझेदारी के कार्यों को लेकर आशंकित रहेंगे। इष्टदेव की पूजा-अर्चना से मन शान्त करने का प्रयास करेंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।

कुम्भ — दूसरों की सहायता करने की इच्छा जागृत होगी। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। त्वरित प्रतिक्रिया देने और क्रोध करने से बचें। लोग आपका अपमान करने की कोशिश करेंगे। यदि अत्यावश्यक न हो तो महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत को दो दिनों के लिये टाल दें।

मीन — पूरा दिन व्यस्तता युक्त रहेगा। व्यापारिक सफलता से आनन्दित रहेंगे। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी कुशाग्र बुद्धि के प्रयोग से समस्याओं का निदान कर लेंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिये किसी पिकनिक की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थीगण शिक्षा और करियर के प्रति गम्भीर होंगे।

Back to top button