24 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज सम्भलकर वाहन चलाने में भलाई है। घर में बुजुर्गों से डाँट खानी पड़ सकती है। कुसंगति के कारण नाम खराब होगा। घर में संवादहीनता का माहौल न बनने दें। घर के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल— रोजगार की दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। वैवाहिक प्रस्तावों में मुहर लग सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। छोटे भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी।

मिथुन राशिफल— आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। कर्ज लेने से आज आपको बचना चाहिये। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक साझेदारी की योजना बना सकते हैं। शरीर में कुछ थकान सी रह सकती है। पड़ोसियों से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशिफल— अति उत्साह में कोई कार्य करना फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा करा सकता है। पढ़ाई में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सन्तान को लेकर के मन चिन्तित रहेगा। स्टॉक मार्केट में विशेष फायदा नहीं मिलेगा। कारोबार में कुछ त्वरित फैसले लेने पड़ सकते हैं।

सिंह राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों में खटास आ सकती है। दैनिक दिनचर्या में फेरबदल हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों में हानि होगी। दाम्पत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्यों में व्यस्त रहने का प्रयत्न करें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

कन्या राशिफल— आज कोई नयी सम्पत्ति और जमीन में निवेश की योजना बन सकती है। मित्रों और सम्पर्कों से लाभ होगा। धन की प्रचूरता रहेगी। सभी कार्यों में इच्छित सफलता प्राप्त होगी। मन में नई कल्पनाओं का जन्म होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विश्वस्त लोगों से सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। धार्मिक स्थलों में भ्रमण की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशिफल— जीवनसाथी के साथ दाम्पत्य जीवन मजबूत होगा। आपमें आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं में लाभ मिलेगा। धर्म-अध्यात्म में रूचि जागृत होगी। मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशिफल—  आज सरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष को न पनपने दें। फालतू धन खर्च करने से मुश्किल में आ सकते हैं। करीबी रिश्तों में गलतफमी पनप सकती है। साझेदारों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।

मकर राशिफल—  फँसे हुये पैसे मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी इज्जत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विदेश से कोई बुरा समाचार आ सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुम्भ राशिफल— गलतबयानी करने से बचें। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में कुछ सुधार और फेरबदल की योजना बनेगी। व्यस्तता के होने से तनाव हो सकता है। आर्थिक लाभ होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशिफल— कार्यस्थल में श्रमसाध्य सफलता मिलेगी। एक साथ कई कार्यों को करने से बचें। जनता और समाज से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा। बॉस के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। आलस्य और प्रमाद से दूर रहें।

Back to top button