26 दिसंबर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए क्या कहता है आज आपका राशिफल
।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आज का दिन मंगल मय हो 26 दिसम्बर दिन मंगलवार
ऋतु- हेमन्त
माह-पौष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:47
सूर्यास्त:-05:13
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
03:00से 04:30 तक
तिथि-अष्टमी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर,पश्चिम, वायव्य
आज यात्र में शुभ दिशा:-दक्षिण, पूर्व , आग्नेय
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
???? मेष:- आज नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।विद्या के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
पारिवारिक सहयोग से रुके कार्यों में प्रगति मिलेगी। व्यावसायिक लाभ उत्तरोत्तर बढ़ेगा।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- लाल।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
????वृष:- आज आपके पराक्रम से व्यापार में धनलाभ होने की संभावना है।वाणी पर नियंत्रण रखें।स्थाई रोजगार के मार्ग प्रसस्थ होंगे। घर मे खुशियों की एंट्री होगी।
सुझाव:- आज आप असहायों की मदत करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग :- हरा।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
???? मिथुन:- आज आपको धनलाभ के अन्य संकेत प्राप्त हो सकते हैं।मान-सम्मान में वृद्धि।पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन निरत रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – आसमानी।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
???? कर्क:-आज आपको शत्रुओं से लक्ष्मीप्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में प्रगति मिलेगी। व्यापर उत्तम रहेगा। जीवन साथी से मतभेद हो सकते है।
सुझाव:- आज आप किसी वृद्ध व्यक्ति की सेवा करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – पीला।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
????सिंह:- आज आपकी परेशानियों का समाधान होने की संभावना है।व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं।जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापारीक यात्रायें मध्यम लाभ देंगी।
सुझाव:- आज आप तुलसी के पत्ते पर राम नाम लिखकर माला बनाकर हनुमान जी को अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – फिरोजी।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
????????कन्या:- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।पारिवारिक स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।व्यापारिक समझौते आपके प्रतिकूल हो सकते है। आय में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप पंचमुखी रुद्राक्ष की माला धारण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – नीला।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।साहित्यिक कार्यों से यश मिलेगा। पारिवारिक सहमति बनेगी। सुखद वातावरण रहेगा।
सुझाव:- आज आप माता रानी के मंदिर मे अन्न दान दें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – भूरा।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
????वृश्चिक:- आज आपके सहकर्मियों से मतभेद व विवाद हो सकता है।स्वविवेक से निर्णय लें।अपने वाणी पर संयम रखें। माता पिता का सहयोग मिलेगा नवीन कार्यों की रूप रेखा तैयार होगी।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – बैगनी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
????धनु:- आज आप अपनी बुद्धि के सदुपयोग से धन प्राप्त करेंगे।जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा के योग बन रहे है।माता पिता का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है।
सुझाव:- आज आप माता गौरी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – गुलाबी।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
????मकर:- आज आप शत्रुओं से अपमानित होने से बचें।चिंता में कमी आएगी। जमीन जायदाद के व्यापार से धनलाभ होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में इजाफा मिलेगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- मटमैला।
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
????कुम्भ:- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।नए व्यापार से धनलाभ की संभावना बन रही है। आज वाहन सही ढंग से चलावे ।व्यापर में उतार चढ़ाव हो सकता है।
सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- चॉकलेटी।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
????मीन:- आज आपको सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।व्यापार व नौकरी में समस्याएँ कम होंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, सहयोगियों से लाभ होगा।
सुझाव:- आज आप पीले फलों का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – धानी।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज पौष माह शुक्लपक्ष हेमन्त ऋतु अष्टमी तिथिहै।
2 आज भौम जय सिद्द्योग है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
भानु कमल कुल पोषनिहारा।
बिनु जल जारि करइ सोइ छारा।।
अर्थ:- अयोध्या काण्ड में मन्दमति मन्थरा माता कैकेई को अपने पाप मय शब्दों के द्वारा बताती है कि हे रानी वैसे कमल और सूर्य में बड़ी मित्रता होती है बिना सूर्य के कमल नहीं खिलता किन्तु जब देखता है कि जल घट रहा है तो वही सूर्य अपनी आतपता से जला देता है इसी प्रकार जो राम तुमसे प्रेम करते है वे युवराज बनते ही तुमको भी जलावेंगे।
“अस्तु इससे यह प्रेरणा मिलती है कि बुरे लोगों की संगति से व्यक्ति के विचार बुरे बन सकते है।”
।।वास्तु टिप।।
रसोई घर मे चूल्हा , ग्राइंडर,ओवन आदि आग्नेय कोंण में ही रखने चाहिए ध्यान यह भी रखें कि रसोई बनाने वाले का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए इससे भोजन उत्तम कोटि का होता है और भोजन बनाने व पाने वाले सदा निरोग रहते है।
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252





