राहत: 22 महीने के निचले स्तर पर थोक महंगाई

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार महंगाई दर के आंकड़े आए हैं. मई महीने में खुदरा महंगाई के आंकड़ों ने झटका दिया है तो वहीं थोक महंगाई पर थोड़ी राहत मिली है. मई में थोक महंगाई दर 2.45 फीसदी पर आ गई जबकि इससे पिछले महीने अप्रैल में यह 3.07 फीसदी पर थी.मई महीने का यह आंकड़ा 22 महीने का निचला स्तर है.इससे पहले जुलाई 2017 में खुदरा महंगाई दर 1.88 फीसदी के स्तर पर था.
कहां- कहां मिली राहत
महीने दर महीने आधार पर बात करें तो मई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक मंहगाई दर 1.72 फीसदी से घटकर 1.28 फीसदी पर रही है. इसी तरह सब्जियों की थोक मंहगाई में बड़ी गिरावट आई है. मई में सब्जियों की थोक मंहगाई दर अप्रैल के 40.65 फीसदी से घटकर 35.15 फीसदी रही है.
रिलायंस कैपिटल ने कहा- पीडब्ल्यूसी की टिप्पणियां पूरी तरह आधारहीन और अनुचित
वहीं अंडा, मांस और मछली की थोक मंहगाई 6.94 फीसदी से घटकर 5.64 फीसदी पर आ गई है.हालांकि मई महीने में दालों की महंगाई बढ़ती दिखी है. मई में दालों की थोक महंगाई 14.32 फीसदी से बढ़कर 18.36 फीसदी पर आ गई है. जबकि प्याज की थोक महंगाई दर -3.43 फीसदी से बढ़कर 15.89 फीसदी रही है.





