22 जनवरी 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। अपने ही सिद्धांतों को लेकर उहापोह में फंसने की नौबत आयेगी। बॉस के साथ बहस में न उलझें। लोगों से जिस प्रेम और सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं वो शायद ही प्राप्त हो। आध्यात्म में रूचि जागृत होगी।

वृषभ राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में आपको सावधानीपूर्वक रहना होगा। खान-पान की गलत आदतों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में अज्ञात भय पैदा हो सकता है। अपनी बातों को मजबूती से नहीं रख पायेंगे। रीसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशिफल— धन आगमन के दृष्टिकोण से दिन काफी बेहतर रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। नया रोजगार शुरू करने में आसानी होगी।

कर्क राशिफल— आज किसी पुरानी समस्या का उचित समाधान प्राप्त होगा। नौकरी में आपसे सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। विरोधियो के षड्यंत्र असफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कब्ज से पीड़ा हो सकती है।

सिंह राशिफल— प्रेम-सम्बन्धों में परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इलेक्ट्रानिक्स और सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को जॉब में सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में मन न लगने की समस्या महसूस होगी। मित्रों की बात का बुरा अलग सकता है। सन्तान की चिन्ता रहेगी।

कन्या राशिफल— सम्पत्ति-सम्बन्धी विवाद जन्म ले सकते हैं। छाती के रोगों से सावधान रहना चाहिए। बेवजह के वाद-विवादों से बचने का प्रयास करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिजनों की असंतुष्टी झेलनी पड़ेगी। तनाव और चिन्ता का वातावरण रहेगा।

तुला राशिफल— करियर में नये रास्ते खुलेंगे। अचानक धन लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। आजीविका के नये रास्ते खुलेंगे। आज आपको यात्रा में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज कार्य विस्तार की योजना बनेगी।

वृश्चिक राशिफल— व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। आज कुसंगति के कारण आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ वैचारिक द्वन्द हो सकता है। आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। अनावश्यक पैसे की बर्बादी न करें।

धनु राशिफल— दूसरों का व्यवहार आपके लिए काफी बेहतरीन रहेगा। व्यापार में कुछ नयी योजना बनायेंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। सरकारी नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से बहुत प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशिफल— कड़ी मेहनत के बाद भी परिणाम न मिलने से खिन्नता उत्पन्न होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रवाह रहेगा। लोगों का व्यवहार आपके विरुद्ध हो सकता है। अनावश्यक यात्राओं में कष्ट होगा। दैनिक खर्चों में अधिकता होगी।

कुम्भ राशिफल— इष्ट मित्रों से मुलाक़ात होगी। कड़ी मेहनत से कार्य सिद्ध होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना होगी। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोत्तरी होगी।

मीन राशिफल— आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छी रहेगी। सन्तान की किसी गलती से परेशान होंगे। आक्रामक रूख आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है। जॉब में नवीन अवसर पैदा होंगे। जीवनसाथी के साथ आज बाहर घूमने जा सकते हैं।

Back to top button