21 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिये अनुकूल रहेगी। कारोबार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति होगी। रोजगार में परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ — अनावश्यक खर्चों से बचें। घर के किसी परिजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। परिवार में समस्यायें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों का प्रभाव अपने वर्तमान पर न पड़ने दें। मित्रों के साथ सम्बन्ध न बिगड़ने दें, क्योंकि वो आपकी महत्वपूर्ण सहायता कर सकते हैं।
मिथुन — प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पुराने कर्जों को आज चुका सकते हैं। स्वयं के लिये समय निकालना आपके लिये बहुत आवश्यक है। मन शान्त रखने के लिये ध्यान और योग का सहारा लें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क — शारीरिक समस्याओं को गम्भीरता से लें। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट आने की आशंका रहेगी। कार्य का दबाव आपको व्याकुल कर सकता है।
सिंह — विदेश में रहने वाले लोगों से लाभ मिलने के योग मिल रहे हैं। कारोबार में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। दोपहर के बाद रुके हुये कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में समर्पण भाव बढ़ेगा।
कन्या — विवादित मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिये। नये प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। नये अनुबन्धों को लेकर उत्साहित रहेंगे। मित्रों और साझेदारों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
तुला — ऑफिस का काम घर से कर रहे लोगों को कुछ समस्यायें आ सकती हैं। जल्दबाज़ी में कार्य गड़बड़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान में रुचि ले सकते हैं।
वृश्चिक — इन्टरनेट से कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। कड़े और कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आय के अनुपात में खर्चे अधिक हो सकते हैं।
धनु — स्वरोजगार कर रहे लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। कारोबार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
मकर — परिवार में खुशहाली और स्थिरता रहेगी। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपकी संकल्पशक्ति और दृढ़ता की लोग प्रशंसा करेंगे। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। विवादों का समाधान प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ — लव कपल्स के बीच संवादहीनता की स्थिति बन सकती है। अपने विचारों को अपने प्रियजनों के ऊपर लादने से बचें। भावुक होकर फैसले न लें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अनुशासन के दायरे में रहकर ही सारे कार्य करें। मित्रों की सहायता करने से पीछे न हटें।
मीन — अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिजनों की भावनाओं को आहत न करें। क्रोध या आवेग में आकर त्वरित निर्णय लेने से बचें। बच्चों की पढ़ाई आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। कारोबार मध्यम रहेगा।





