2040 तक भारत में होंगे इतने एयरपोर्ट, सुनकर किसी को नहीं होगा यकीन…

भारत में एविएशन सेक्टर का विकास बहुत तेजी से हो रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो दशकों में भारत में एयर पैसेंजर ट्रैफिक 1.12 बिलियन के पार हो जाएगा. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री की डेटा के मुताबिक वर्तमान में एयर पैसेंजर ट्रैफिक 187 मिलियन के करीब है.

मंगलवार को ग्लोबल एविएशन समिट में इस सेक्टर की ग्रोथ का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया. एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा ने कहा कि करीब चार साल पहले भारत में कुल 400 एयरक्राफ्ट का संचालन हो रहा था. वर्तमान में देश में 622 एयरक्राफ्ट का संचालन हो रहा है. 2040 तक यह संख्या 2359 हो जाने की उम्मीद है. ठीक उसी तरह वर्तमान में देश में 99 एयरपोर्ट हैं. 2040 तक इसकी संख्या 200 के पार हो जाएगी.

बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी इतने फीसदी पर लाने की तैयारी, जानें क्या होगा फायदा…

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि 2020 के मिड तक नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा. मुंबई एयरपोर्ट पर एक साल में करीब 950 फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ करती हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से डोमेस्टिक पैसेंजर ग्रोथ रेट काफी कम है. इसलिए, नवी मुंबई एयरपोर्ट का काम तेजी से हो रहा है.

Back to top button