2022 तक भारत में 20 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थान और कुपोषण मुक्त भारत का सपने होगा पूरा– नीति आयोग

नीति आयोग ने 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत की सपने को पूरा करने का अनुमान किया है| 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश के हर गांव को जोड़ने में सक्षम होगी| इतना ही नहीं, 2022 तक भारत में 20 से ज्यादा ऐसे उच्च शिक्षण संस्थान हो जाएंगे जो विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे|
क्या कहती हैं नीति आयोग की रिपोर्ट ?
सरकार के थिंक टैंक माने जाने वाले नीति आयोग का कहना है कि 2022 तक गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकतावाद से मुक्त भारत होगा। आपको बता दे कि नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 डॉक्युमेंट पेश किया।
ये भी पढ़ें: आज का मैच जीतने के बाद यह कमाल करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे विराट
प्राप्त जानकारियों के अनुसार डॉक्युमेंट में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि यदि भारत 8 प्रतिशत की दर से साल 2047 तक वृद्धि करता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी बन सकता हैं|
नीति आयोग के मुताबिक कब तक गरीबी मुक्त होगा भारत ?
इस डॉक्युमेंट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को ‘मॉडल विलेज’ का दर्जा भी मिल जाएगा। यहां तक कि इस डॉक्युमेंट में 2022 तक गरीबी मुक्त भारत की कल्पना भी की गई है।
आपको बता दे कि विश्वबैंक ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा था कि भारत में कारोबार करने की के हालात सुधरे हैं|नरेंद्र मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के समय भारत की रैंकिंग 142 थी| इस साल भारत की रैंकिंग में जबरजस्त सुधार आया हैं| साल भारत एकमात्र बड़ा देश है जिसकी रैंकिंग में इतनी जल्दी सुधार आया हैं|
इसे भीं पढ़े: अब 7 साल बाद सामने आया धोनी का ये सबसे बड़ा राज़, 2011 वर्ल्डकप विनिंग सिक्स मारने के बाद…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार सुधार, निष्पादन और रूपांतरण के मंत्र के साथ रैंकिंग में और सुधार तथा आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने को प्रतिबद्ध है उन्होंने कारोबार सुगमता में भारत की रैंकिंग में उछाल की सराहना की और कहा कि यह चौतरफा तथा विविध क्षेत्रों में किये गये सुधारों का ही नतीजा है जो वैश्विक स्तर पर सुधार हुआ हैं





