2020 शुरू होते ही इस दिन लगेगा साल का सबसे पहला ग्रहण, जानिए कब-कब पडेंगे ग्रहण

नया साल शुरू हो रहा है और गुजरता साल अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ हमें अलविदा कह रहा है। इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। साल 2019 के आखिरी महीने यानी कि दिसंबर में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा 26 दिसंबर को। भारत समेत देश के कई भागों में इस सूर्य ग्रहण को देखा गया।

इस सूर्य ग्रहण का समय भारत में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहा। इसके साथ ही लोगों में यह जानने की उत्सुकता भी बढ़ गई कि नए साल में कब-कब सूर्यग्रहण लगेंगे। साल 2020 में लगने वाला सबसे पहला ग्रहण है चंद्र ग्रहण होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल में कब-कब लगेंगे ग्रहण-

अब अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले साल में कितने ग्रहण लेंगे तो आपको बता दें कि साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे। जिनमें से 3 चंद्र ग्रहण होंगे, 2 सूर्य ग्रहण। साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा।

साल 2020 में लगने वाले चंद्रगहण

साल 2020 में लगने वाला सबसे पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह साल की शुरुआत में 10 जनवरी के दिन लगेगा। इसे भारत में देखा जा सकेगा। 10 जनवरी 2020 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय रात 10:37 से 11 जनवरी को 2:42 तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में साफ देखा जा सकेगा।

वहीं 5 जून 2020 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का समय रात को 11:15 से 6 जून को 2:34 तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

इसके बाद 5 जुलाई 2020 को भी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का समयकाल सुबह 08:37 से 11:22 तक रहेगा। यह ग्रहण दक्षिण पूर्व यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका ही नजर आएगा।

वहीं 30 नवंबर 2020 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का समय काल दोपहर को 1:02 से शुरू होगा और शाम 5:23 तक रहेगा। यह ग्रहण भारत के साथ प्रशांत महासागर, एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा।

वहीं अब बात करते हैं साल 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में:-

साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण का समय काल सुबह 9:15 से दोपहर 3:04 तक रहेगा। वहीं इसमें पूर्व ग्रहण सुबह 10:17 से 2:02 तक होगा। इसके साथ ही 12:10 पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत, एशिया और दक्षिण पूर्व यूरोप में नजर आएगा।

वहीं 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का समयकाल शाम को 7:03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे तक रहेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसे प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण

चलिए आपको हैं कि सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण कैसे लगता है। असल में यह एक खगोलीय घटना होती है। चंद्र ग्रहण उस खगोलिय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। वहीं, सूर्य ग्रहण तब माना जाता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता।

ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं

माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान खाना-पिना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि सूतक लगने के बाद से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शुद्धिकरण करने की भी मान्यता है। माना जाता है कि सूतक से पहले ही खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते रख देने चाहिए। ग्रहण के दान-पुण्य को अच्छा माना जाता है।

क्या है ग्रहण सूतक काल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रणह शुरू होने के 12 घंटे पहले और ग्रहण पूरा होने के 12 घंटे के बाद तक का समय ग्रहण सूतक काल कहलाता है।

Back to top button