2019 लोकसभा चुनाव : मोदी जी नहीं तो किसने ये शादी के कार्ड को छपवाया

सूरत। चुनावी मौसम के साथ अब शादी का मौसम भी शुरू हो गया है। अब आपको हर गली मौहले में शादी की शहनाई ही सुनाई देगी। अमूमन अपने देखा होगा के लोग शादी में शादी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते है लेकिन आज कल सोशल मीडिया में एक अनोखा कार्ड देखा जा सकता है जिसमे शादी के कार्यक्रम के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मतदान देने का भी आग्रह किया गया है।
ताजा उदाहरण हैं गुजरात के सूरत शहर की एक जोड़ी का। सूरत में रहने वाले युगल ने अपनी शादी के कार्ड पर न सिर्फ अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देने की अपील की है बल्कि कार्ड के पीछे कुछ ऐसा छपवा दिया है कि देखने वालों को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- पिता के खिलाफ धरने पर बैठी रामविलास पासवान की बेटी, बोली माफ़ी मांगों
दरअसल सूरत में रहने वाले युवराज की शादी साक्षी नाम की युवती से आगामी 22 जनवरी को होने वाली है। शादी के कार्ड में युवराज और साक्षी शादी समारोह के एड्रेस के अलावा अपील करते नजर आ रहे हैं।
कार्ड में लिखा है कि 2019 के चुनावों में नरेंद्र मोदी को वोट देकर जीत दिलाएं। साथ ही नमो एप्प के जरिए अपना योगदान करने की अपील कर रहे हैं। युगल का कहना है कि मेहमानों का ऐसा करना ही हमारे लिए उपहार तुल्य होगा। युवराज ने अपने अकाउंट के जरिए ट्वीट भी किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शादी के कार्ड की जबरदस्त चर्चा हो रही है।
दरअसल सूरत में रहने वाले युवराज की शादी साक्षी नाम की युवती से आगामी 22 जनवरी को होने वाली है। शादी के कार्ड में युवराज और साक्षी शादी समारोह के एड्रेस के अलावा अपील करते नजर आ रहे हैं। कार्ड में लिखा है कि 2019 के चुनावों में नरेंद्र मोदी को वोट देकर जीत दिलाएं। साथ ही नमो एप्प के जरिए अपना योगदानकरने की अपील कर रहे हैं।
युगल का कहना है कि मेहमानों का ऐसा करना ही हमारे लिए उपहार तुल्य होगा। युवराज ने अपने अकाउंट के जरिए ट्वीट भी किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शादी के कार्ड की जबरदस्त चर्चा हो रही है।
जिस तरह से ये शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया है उससे जानकारी मिलती है की मोदी जी के बहुत से चाहने वाले है जो उनको 2019 के चुनाव में जीत दिलाने की भरसक प्रयास कर रहे है।





