अब 2019 तक पूरा होगा UP में ‘राम राज्य’ का सपना: CM योगी आदित्यनाथ

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या हमेशा नकारात्मक चर्चा का केंद्र रही है. यह कार्यक्रम नकारात्मक चर्चा को सकारात्मक की ओर ले जाने का एक कदम है. उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास चार चरणों में पूरा किया जाएगा. दीपावली पर यह पहले चरण का आयोजन है. इस मौके पर 135 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

अब 2019 तक पूरा होगा UP में 'राम राज्य' का सपना: CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को दुनिया के पर्यटन का हब बनाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है. अयोध्या पुराना वैभव प्राप्त करे, इस ओर कार्य किए जा रहे हैं. योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से हर किसी की अपनी छत और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना को साकार करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि जिसके पास अपना घर हो, घर में रोशनी हो, हर हाथ को काम हो, यही राम राज्य है. और राम राज्य का यह सपना उत्तर प्रदेश में 2019 तक पूरा हो जाएगा. 

सरयू के तट पर दीपदान करते अयोध्यावासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या और अन्य पर्यटक स्थलों के विकास के लिए यूपी सरकार पूरी तरह प्रयासरत है. नदियों की संस्कृति और उनके जीवन को बचाने के लिए नदियों की आरती का कार्यक्रम शुरू किया है. 

ये भी पढ़े: दिव़ाली से पहले जीएसटी पोर्टल को लगा बड़ा झटका, रिटर्न भरने वालों को भी नोटिस

इस मौके पर सरयू नदी के तटों पर दो लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशनी की गई. बताया जा रहा है कि अयोध्या में  इस तरह का भव्य आयोजन अपनेआप में एक रिकॉर्ड है. 

 
Back to top button