2017 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज है विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच चल रही वनडे सीरीज के दुसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने बहुत ही बढ़िया बल्लेबाजी की पर दुर्भाग्यवश वे अपना 31वां शतक लगाने से चूक गए अन्यथा वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज बन जाते. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए दुसरे वनडे मैच में 107 गेंदों में शानदार 92 रन बनाए और इसी के साथ वे साल 2017 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. देखते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं.2017 One-Day Matches Most Fifties

1 . विराट कोहली- विराट कोहली ने 2017 में 20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 1109 रन बनाए हैं. 2017 वनडे मैचों में विराट कोहली ने कुल 7 अर्धशतक लगाए है, साथ ही वे 2017 में सबसे ज्यादा (108 ) चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, उनके अलावा सिर्फ शिखर धवन ही साल 2017 में 100 चौकों के करीब हैं, धवन ने 2017 में 93 चौके लगाए है.

2 . जो रूट- विराट कोहली के बाद 2017 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं इंग्लैंड के जो रूट, इन्होने 2017 में 15 मैचों में 6 अर्धशतक लगाए हैं साथ ही वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी दुसरे नंबर पर हैं इन्होने 2017 में 839 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़े: टीम इंडिया के प्रदर्शन पर मुख्य चयनकर्ता, ने कह दी यह बड़ी बात…

3 . क्विंटन डी कॉक- 2017 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरा नाम है क्विंटन डी कॉक का, इन्होने भी 2017 में 6 अर्धशतक लगाए हैं. 2017 में रन बनाने के मामले में डी कॉक 7वें नंबर पर हैं.

4 . रॉस टेलर- रॉस टेलर ने 2017 में 14 वनडे मैच खेले हैं जिसमें इन्होने कुल 5 अर्धशतक लगाए हैं. रॉस टेलर ने 2017 वनडे मैचों में कुल 660 रन बनाए हैं.  

5. एमएस धोनी- एमएस धोनी ने 20 मैचों में 14 इनिंग खेली हैं जिसमें उन्होंने कुल 5 अर्धशतक लगाए हैं. धोनी ने 2017 वनडे मैचों में कुल 632 रन बनाए हैं.

Back to top button