200MP कैमरा वाले दो नए 5G फोन लॉन्च: सैटेलाइट कॉलिंग और 7,000 mAh की बैटरी भी

Huawei ने आज चीन में एक बड़े लॉन्च इवेंट के दौरान Nova 16 सीरीज के तहत 4 नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज में Nova 16 Ultra, Nova 16 Pro, Nova 16, और Nova 16z शामिल है। सभी डिवाइस प्रीमियम फीचर्स से लेस हैं, जैसे बड़ी बैटरी, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम और HarmonyOS 6.1 मिल रहा है।

जहां Nova 16 Pro कम कीमत पर फ्लैगशिप-स्टाइल फीचर्स ऑफर कर रहा हैं, वहीं Nova 16 Ultra इस सीरीज में सबसे ऊपर है, जिसमें कैमरा, कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में काफी अपग्रेड मिल रहे हैं। चलिए पहले इस सीरीज के Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स जानते हैं।

Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra दोनों ही मॉडल्स में 6.84-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का LTPO एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिल रहा है। डिवाइस में Kunlun Glass प्रोटेक्शन मिल रही है। दोनों फोन HarmonyOS 6.1 से लेस हैं और इनमें Huawei का Kirin 9010S चिपसेट लगा है।

प्रो और अल्ट्रा मॉडल में 7,000mAh की बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Ultra वेरिएंट में 50W वायरलेस चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Huawei Nova 16 Ultra के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Nova 16 Ultra में OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का RYYB प्राइमरी कैमरा है। साथ ही OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा और एक Red Maple कलर सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Huawei Nova 16 Pro के कैमरा स्पेक्स
दूसरी तरफ Nova 16 Pro में भी लगभग ऐसा ही कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमे 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस मिल रहा है।

दोनों ही फोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों डिवाइस में AI-पावर्ड इमेजिंग टूल्स, AI-असिस्टेड कंपोजीशन, पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट और टेलीफोटो इमेज ऑप्टिमाइजेशन सपोर्ट भी मिल रहा है।

सीरीज के Ultra मॉडल में तो कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिसमें Tiantong सैटेलाइट कॉलिंग, सैटेलाइट पेजिंग, टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग की सुविधा भी मिल रही है। डिवाइस में IP68 और IP69 प्रोटेक्शन मिल रहा है।

Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra की कीमत
Huawei Nova 16 Ultra की कीमत 256GB मॉडल के लिए 4,699 CNY यानी लगभग 66 हजार रुपये है। डिवाइस के 512GB मॉडल की कीमत 5,199 CNY यानी लगभग 73 हजार रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 5,799 CNY लगभग 82 हजार रुपये तक जाती है।

Huawei Nova 16 Pro की कीमत 256GB मॉडल के लिए 3,899 CNY यानी लगभग 55 हजार रुपये से शुरू होती है, जबकि 512GB और 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 4,399 CNY यानी लगभग 62 हजार रुपये और 4,999 CNY यानी लगभग 71 हजार रुपये है।

Back to top button