लंच ब्रेक: 2-0 की बढ़त से सिर्फ 2 रन दूर टीम इंडिया

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच छह मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 32.2 ओवर में 118 रन पर ही ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य मिला.

जब चैपल ने टीम में नहीं चुना था तो पिताजी ने बोली थी ये बड़ी बात: गांगुली

इस आसान से टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 19 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 117 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (44) और शिखर धवन (51) क्रीज पर हैं. जब भारत को जीत के लिए सिर्फ दो रनों की दरकार थी, उस समय अंपायरों ने 19 ओवर फेंके जाने के बाद लंच ब्रेक की घोषणा कर दी. भारत अब 2-0 से सिर्फ दो रन दूर है.

Back to top button