2 हजार की शर्त जीतने के लिए शख्स ने खाए 41 अंडे, फिर जो हुआ घर में मच गया कोहराम

उत्तर प्रदेश में एक शख्स की 41 अंडे खाने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक ने अपने दोस्त से एक साथ 50 अंडे खाने की शर्त लगाई थी। यह शर्त ही उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। मृतक जब वह 41 अंडे खा चुका उसके बाद अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी मौत ज्यादा खाने की वजह से हुई। मृतक की पहचान 42 साल के सुभाष यादव के तौर पर हुई है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सुभाष के दोस्त ने शर्त लगाई थी कि अगर वह 50 अंडे खा लेता है तो वह उसे दो हजार रुपए और एक शराब की बोतल देगा। इस शर्त को पूरा करने के दौरान ही सुभाष की मौत हो गई। घटना जौनपुर के बीबीगंज इलाके में घटी।

पुलिस के मुताबिक सुभाष और उसके दोस्त के बीच अंडा खाने को लेकर शर्त लग गई थी। इसके बाद उसके दोस्त ने 50 अंडे खाने पर उसे 2 हजार रुपए देने का कहा था जिसके बाद सुभाष 41 अंडे खा गया था। जब वह 42 वा अंडा खा रहा था उसी दौरान नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद लोग उसे जिला अस्पातल में ले गए जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल में रैफर किया गया। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद सुभाष की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर्स ने बताया कि सुभाष की मौत ओवर ईटिंग की वजह से हुई है।

महिला तहसीलदार को दफ्तर में घुसकर जिंदा जला दिया: तेलंगाना

सुभाष को लेकर यह बात भी सामने आई कि उसने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से उसे चार लड़कियां थी। लड़के की चाहत में उसने दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी पत्नी भी गर्भवती बताई जा रही है।

Back to top button