19 शहरों में हो रही बुकिंग, 3.50 लाख रुपये में खरीद सकेंगे मकान

अपना घर हर किसी का सपना होता है. इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में आवास योजना की शुरुआत की थी. योजना में समय—समय पर राज्यों में घर की बुकिंग प्रक्रिया कराई जाती है.

इसी के तहत उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने प्रदेश के 19 शहरो में 3516 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए 1 सितंबर से बुकिंग खोल दी है. बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं.
इसी के तहत उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने प्रदेश के 19 शहरो में 3516 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए 1 सितंबर से बुकिंग खोल दी है. बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस योजना में गरीब सिर्फ 3.50 लाख रुपये में मकान खरीद सकेंगे. इसके तहत कुल 3516 मकानों की बुकिंग होगी. सबसे ज्यादा 816 मकानों के लिए लखनऊ में बुकिंग खोली गई है.
इस बुकिंग के तहत उन्हीं को घर मिलेगा, जिनकी सालाना इनकम 3 लाख रुपये से कम है. राज्य के गरीब लोगों को केवल 3.50 लाख रुपये में घर मिलेंगे. यह राशि उन्हें 3 साल में लौटानी होगी. घर के आकार की बात करें तो कार्पेट एरिया 22.22 स्क्वॉयर मीटर और सुपर एरिया 34.07 स्क्वॉयर मीटर है.
—सबसे पहले वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर लॉग इन करें.
— अगर आप लोअर इनकम ग्रुप, मिडिल इनकम ग्रुप और आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी में आते हैं तो अन्य 3 कंपोनेंट पर क्लिक करें.
— इसके बाद आधार नंबर समेत अन्य जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी.
—ऐप्लिकेशन फीस की बात करें तो 100 रुपये है और 5000 रुपये बैंक में जमा करने होते हैं.





