18 जुलाई को रिलीज होगा माहिरा शर्मा का न्यू म्यूजिक एलबम

मुंबई. बिग
बॉस में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया था
लेकिन अब माहिरा ने पारस को छोड़कर किसी और के साथ जोड़ी बना है. माहिरा
चंडीगढ़ और मोहाली में निक के साथ रोमांस करती नजऱ आएंगी. दरअसल माहिरा का
एक म्यूजिक विडियो आने वाला है जिसका नाम है होश. इसमें उनकी जोड़ी सिंगर
निक के साथ बनी है . ये म्यूजिक एलबम 18 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है.

माहिरा ने
बताया कि मैं पारस के आलावा किसी और के साथ अगर म्यूजिक वीडियो करूं तो
फैंस बहुत चिढ़ जाते हैं लेकिन निक ने साथ उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद कर
रहे हैं और सपोर्ट भी कर रहे हैं. पारस के साथ मैं जल्द ही दोबारा काम
करूंगी. 

माहिरा और निक
ने बताया कि इस म्यूजिक वीडियो में एक सैड लव स्टोरी है. जो कि एक रियल लव
स्टोरी पर आधारित है और इसमें दोनों का करैक्टर भी बहुत अलग है जो उन्होंने
इससे पहले कभी नहीं किया. इस म्यूजिक वीडियो को चंडीगढ़ में शूट किया गया
है और क्योंकि इसे लॉकडाउन में शूट किया गया है इसलिए पूरी सेफ्टी का ध्यान
रखा गया था.

ये ऐसा एलबम है
जहां दूर दूर रहकर रोमांस किया गया है. वैसे हम आपको बता दें कि इस
म्यूजिक विडियो में माहिरा पंजाबी कुड़ी बनी हैं और इसमें दोनों ने दिखाया
है प्यार का दर्द. माहिरा फिलहाल चंडीगढ़ में ही हैं और उनका मुंबई आने का
कोई प्लान नहीं है.

Back to top button