17 लाख रुपये के लिए लेडी ने कराया था जर्नलिस्ट का मर्डर, बताई ऐसी वजह

गुड़गांव. 28 जुलाई को पुलिस लाइन क्षेत्र में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम सुमित कुहाड़ ने बताया कि सुरेंद्र राणा की हत्या में बाला सहित चार लोग शामिल थे, जिसमें से एक आरोपी को दो दिन पहले झज्जर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सुरेंद्र राणा की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। बाला ने अपने साथियों के साथ सुरेंद्र को सबक सिखाने की पहले ही तैयारी कर रखी थी। क्या है पूरा मामला..
17 लाख रुपये के लिए लेडी ने कराया था जर्नलिस्ट का मर्डर, बताई ऐसी वजह
 
आरोपियों पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र राणा और बाला के बीच करीब 17 लाख रुपए का लेन-देन हत्या की वजह थी। 
– बाला ने बताया की काफी समय पहले सुरेंद्र ने उससे रुपए लिए थे, लेकिन देने के नाम पर आनाकानी करता था। 

ये भी पढ़े: ताजा खबर: अभी अभी वेंकैया नायडू बने देश के नए उप…

– पैसे मांगने पर सुरेंद्र ने उसके बेटे और एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार भी कराया था। 
– मामले की मुख्य आरोपी बाला ने बताया कि उसके इशारे पर ही वारदात को अंजाम दिया था। 
– दो अन्य आरोपियों की पहचान झज्जर के विन्द्र और जौन्धी सतपाल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी महिला बाला सेक्टर-17 स्थित सुखराली की रहने वाली है।
– गौरतलब है कि 28 जुलाई को पॉश इलाके झाड़सा रोड पर दिनदहाड़े सुरेंद्र की उसी की रिवॉल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Back to top button