ताजा खबर: अभी अभी वेंकैया नायडू बने देश के नए उप…

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग होने जा रही है। इस बार NDA की ओर से वेंकैया नायडू जबकि UPA की ओर से गोपाल कृष्ण गांधी को मैदान में उतारा गया है। हालांकि इस चुनाव में नायडू की जीत तय मानी जा रही है, क्योंकि NDA के पास पूर्ण बहुमत है। नायडू, भैरों सिंह शेखावत के बाद RSS की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति होंगे।  अभी अभी वेंकैया नायडू बने देश के

संसद के दोनों सदनों के 787 सदस्यीय प्रभावी निर्वाचक मंडल के बीच नायडू बहुत बेहतर स्थिति में हैं। NDA को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल है और दक्षिण भारत के कुछ राजनीतिक दलों का भी समर्थन हासिल है। लोकसभा में अभी 543 और राज्यसभा में 244 सदस्य हैं। लोकसभा में दो सीट रिक्त हैं जबकि राज्यसभा में एक।

भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक, NDA के राज्यसभा के 81 सदस्यों और लोकसभा के 338 सदस्यों के अलावा दोनों सदनों में अन्नाद्रमुक के 50, YSR कांग्रेस के 10 और तेलंगाना राष्ट्र समिति के 14 सदस्य भी नायडू के पक्ष में Vote देंगे। इस तरह 493 सदस्यों के साथ नायडू 394 के जरूरी आंकड़े को आसानी से पार कर लेंगे। भाजपा को तो 500 Vote मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े: अभी-अभी: पीएम पद के लिए 2019 में पीएम मोदी को टक्कर देने आया ये बड़ा दावेदार, पूरा देश हुआ हैरान

दूसरी तरफ महात्मा गांधी के पोते, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व पूर्व राजनयिक गोपालकृष्ण गांधी विपक्ष के उम्मीदवार हैं। उन्हें कांग्रेस, वामदल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन हासिल है।अब NDA में शामिल हो चुके जनता दल (यू) ने भी गांधी को समर्थन देने का ऐलान किया हुआ है। गांधी को जरूरी मतों का आधा भी मिलने की उम्मीद नहीं है।

शनिवार को होने वाले चुनाव के लिए राज्यसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वर्तमान उप राष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वह 11 अगस्त 2007 से इस पद पर हैं। 11 अगस्त 2012 को वह दोबारा इस पद पर चुने गए थे।

 

Back to top button