15 दिन में आज सबसे घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, इतना हो गया भाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को यानी आज फिर से बड़ी कटौती देखने को मिली है. ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है. आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 30-32 पैसे की कटौती हुई.15 दिन में आज सबसे घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, इतना हो गया भाव

सबसे पहले राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम की बात की जाए तो यहाँ पर इसका भाव 69 रुपए 26 पैसे प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 63 रुपए 32 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है. वही आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करे तो यहाँ पर पेट्रोल 74.89 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया और साथ ही डीजल 66.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया.

कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.37 रुपये और 72 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर रहे हैं. चारों शहरों में डीजल का रेट तीन दिन बाद बदला है. अगर आप भी अपने शहर की पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप iocl.com पर जा सकते हैं. इस वेबसाइट पर सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं.

Back to top button