15 जून 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अनावश्यक घर से बाहर जाने से बचें। जॉब के नये ऑफर मिल सकते हैं। निकटस्थ लोगों से धोखा मिल सकता है। चलते हुये कार्यों में अवरोध आ सकता है। ऊर्जा शक्ति में कमी आयेगी। अपने खर्चों पर लगाम लगाना आपके हित में होगा।

वृषभ — दिन जबरदस्त उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके फैसले काफी अच्छे रहने वाले हैं। अपने क्रिएटिव आइडियाज़ से कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। धन के मामले में दिन शुभ रहेगा। लवमेट्स का व्यवहार बहुत ही अच्छा और रोमांटिक रहेगा।
मिथुन — भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पुरानी मेहनत आज रंग लायेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा।
कर्क — किसी से लिया हुआ उधार आज चुकाना पड़ेगा। आपका मन आज काम में नहीं लगेगा। एक साथ कई कार्य करने से बचें इससे आपका फोकस बिगड़ सकता है। लोगों की अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधा समाप्त होगी।
सिंह — शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में तात्कालिक फायदा हो सकता है। आपके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। अजनबी लोगों की बातों का विश्वास न करें। परिवार और जीवनसाथी पर पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे।
कन्या — आपके सितारे इस समय बुलन्दियों पर हैं। सरकारी सहयोग से काम की बाधा दूर होगी। नये कारोबारी सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में शानदार तालमेल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है।
तुला — अनावश्यक बातों को तूल न दें। सहयोगी कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। जॉब में आपको लोग काफी मदद करेंगे। आप अपनी काबिलियत को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखना आपके हित में होगा।
वृश्चिक — प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिलने की आशंका है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। मन अशान्त हो सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।
धनु — दिन सामान्य सा गुजरने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जॉब में ज्यादा काम करना आपकी सेहत के लिये अच्छा नहीं है। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। दूसरों के मामलों में अपनी राय देने से बचें।
मकर — दिन जबरदस्त उन्नति कारक रहने वाला है। नये प्रोजेक्ट्स का शुभारम्भ कर सकते हैं। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। लव कपल्स काफी अच्छा वक्त साथ बितायेंगे। भोग-विलास में वृद्धि होगी। अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहेंगे।
कुम्भ — नये प्रेम सम्बन्धों की शुरुआत हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से काफी आकर्षित रहेंगे। लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ मस्ती में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ ठीकठाक रहेंगी।
मीन — नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। भू-सम्पत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी। आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।





