भारतीय टीम ने हार के बावजूद रचा इतिहास

लंदन : गुरूवार को आस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा है. यह सब संभव हुआ है ब्रिटेन और बेल्जियम के बीच हुए मैच के 3 -3 से ड्रा रहने से भारत को फाइनल में खेलने का मौका मिला है. फाइनल में भारत की भिड़ंत आस्ट्रेलिया से ही आज शुक्रवार को होगी. बेल्जियम के साथ हुए मैच में ब्रिटेन की टीम 1-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन खेल में ब्रिटेन ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3 -3 से ड्रा करा दिया.
भारतीय टीम

भारतीय टीम पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा

इससे फाइनल में भारत की जगह निश्चित कर दी. यहां यह बताना प्रासंगिक है कि भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहुंचा है. 1982 में नीदरलैंड में हुए मुकाबले में भारत को कांस्य पदक मिला था.

गुरूवार को आस्ट्रेलिया से हुए मुकाबले में भारत आस्ट्रेलिया से 2 -4 से हार गया था. अंक तालिका में भारत 7अंक के साथ दूसरे नंबर पर था, जबकि आस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में जगह बना चुका था. उसने चार मैच जीतकर 13 अंक हासिल कर लिए हैं

Back to top button