11 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर 14 साल का लड़का हुआ फरार, 1900 किमी दूर पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। एक 14 साल का लड़का अपनी 11 साल की गर्लफ्रेंड को कार में लेकर घर से भाग निकला। लड़के ने चुपके से पिता की कार निकाली और फिर खुद ही ड्राइव करते हुए भाग निकला। वह हाईवे पर बेहद तेजी से कार चलाता हुआ पाया गया।

11 साल की गर्लफ्रेंड को साथ लेकर घर से भागने का यह मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है। लड़के को पकड़ने में पुलिस को तब कामयाबी मिली जब वह घर से 1900 किमी दूर पहुंच चुका था।

14 साल के लड़के का नाम केविन फीगुरोस है। वह न्यूयॉर्क से चलकर आयोवा राज्य में पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि रविवार को उसे आयोवा में पकड़ा गया। अब उसे न्यूयॉर्क लाने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार को परिजनों ने लड़के के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। लड़का अपने पिता की टोयोटा कंपनी की मिनीवैन लेकर घर से भागा था।

पुलिस ने बताया कि लड़का 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाता हुए पाया गया, जबकि उस सड़क पर स्पीड लिमिट 104 किमी प्रति घंटे थी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़का घर से किस वजह से भाग निकला था।

Back to top button