14 लाख में नीलाम हो रहे हैं ये 2 सिक्के, इस सन् में बने थे ये क्वाइन

इंग्लैंड में रहने वाले पंजाबी इन दिनों अपने रिश्तेदारों को दिए हुए पुराने सिक्के वापस मंगवा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि वहां पर पुराने सिक्कों की ऑनलाइन ऑक्शन चल रही है। जालंधर शहर के जैमल नगर में रहने वाली सीमा गुप्ता के पास भी 1971 के दो सेंट के तांबे के बने 2 सिक्के हैं, जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रूपए है।
सीमा ने बताया कि यह सिक्के उनकी बुआ रामप्यारी ने 30 साल पहले उन्हें दिए थे। आगे बताया कि अब जब इन सिक्कों की ऑनलाइन ऑक्शन के बारे में पता चला तो विदेश में बसे रिश्तेदारों ने इसकी जानकारी दी। अब उन्होंने कहा है कि यह सिक्के उन्हें भेजें ताकि संभव हो तो इन्हें ऑक्शन में रखा जा सके।
कई और पुराने सिक्के भी हैं सीमा के पास
सीमा गुप्ता मूल रूप से कपूरथला की रहने वाली हैं। उनकी शादी जालंधर शहर में राकेश गुप्ता के साथ हुई थी। वे बताती हैं कि बचपन में बुआ के द्वारा दिए सिक्के उन्होंने कई साल अपने मायके से लाकर संभाल कर रखे।
उनके पास यूं तो बाद के कई सालों में बने पुराने सिक्के भी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड 1971 और 1976 के सिक्कों की है। उनके पास कुल 5 सिक्के हैं। सीमा ने दावा किया कि ये सिक्के दुर्लभ श्रेणी के हैं। इन्हें सन् 1971 में ढाला गया था। उस समय ऐसे केवल 5000 सिक्के ही ढाले गए थे।





