14 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, साथ ही…

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और देश के क्षेत्रीय जल में कथित रूप से अवैध शिकार के लिए उनकी 3 नावों को जब्त कर लिया है. नौसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर में समुद्र में गिरफ्तारियां की गई थीं.

श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को कथित रूप से उसकी जलसीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया है और उनके तीन जाल वाले जहाजों को जब्त कर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर में समुद्र में की गईं.

फांसी की सजा पर मुशर्रफ को लगा सबसे बड़ा झटका, अब पाक कोर्ट ने दिया ये फैसला

बयान में कहा गया, ‘‘ श्रीलंका की नौसेना ने 28 दिसंबर को श्रीलंका के जल में अवैध रूप से मछली पकड़ने आए 14 भारतीय मछुआरों को तीन जहाजों के साथ पकड़ा.’’ उम्मीद है कि मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए चिकित्सीय परीक्षण के बाद जाफना में मत्स्य पालन सहायक निदेशक को सौंप दिया जाएगा.

Back to top button